{"_id":"b2a813a1ca075561b6a640453bd95eac","slug":"1000-bikers-detained-for-flouting-traffic-laws-in-delhi-s-vip-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन बाइकर्स, 1000 युवक दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन बाइकर्स, 1000 युवक दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के वीवाईपी इलाकों से शनिवार रात बाइकर्स ने जमकर हुड़दंग मचाया। एक बाइक पर बगैर हेलमेट बैठे तीन-तीन युवकों ने नई दिल्ली इलाके की सड़कों पर खूब स्टंट किए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं बाइक सवार युवकों ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के आवास के सामने भी शोरशराबा किया। डीसीपी की अगुवाई में पुलिस ने करीब एक हजार बाइकर्स को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
इनकी उम्र 16 से 24 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस ने 482 बाइकों का चालान किया। इनमें से 213 को स्पॉट चालान के बाद छोड़ दिया गया, जबकि 269 बाइकों को जब्त कर थाने में जमा कर लिया गया।
विज्ञापन
पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने दबोचे 400 बाइकर्स, 250 बाइकें जब्त
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पूर्व में हुए बाइकर्स के हुड़दंग को देखते हुए पुलिस शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पूरे नई दिल्ली जिले में स्पेशल पिकेट लगाकर वाहनों की जांच करती है। शनिवार रात भी जांच के खासे इंतजाम थे।
रात 9:30 बजे लोधी कॉलोनी, अरबिंदो चौक, तीन मूर्ति, बंगला साहिब, गोल मार्केट, खान मार्केट, तिलक मार्ग की ओर से 20-25 बाइकर्स ग्रुप बनाकर आने लगे। लुटियन जोन में घुसते ही उन्होंने शोरशराबा करते हुए बाइक को तेज दौड़ाना और स्टंट करना शुरू कर दिया।
पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बाइकर्स की संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। इधर, बाइकर्स ने इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, कृष्णा मेनन मार्ग स्थित केंद्रीय गृह मंत्री के आवास के सामने भी खूब हुड़दंग किया।
पढ़ें: 'वोटिंग से पहले बंटने वाले हैं 20 करोड़ रुपये और शराब'
इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नई दिल्ली जिले के सभी सातों थानों की पुलिस बाइक सवारों को दबोचने में जुट गई। रात 9:30 से सुबह 5:30 बजे तक बाइकर्स को पकड़ने की कार्रवाई की गई।
इस दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने करीब 950 बाइकों की जांच की। पुलिस ने रविवार को मौलवी, पंडित और ग्रंथी की मौजूदगी में करीब 250 बाइकर्स की काउंसलिंग भी की।