{"_id":"586299f54f1c1b8840eecab9","slug":"100-number-does-not-help-to-lose-10-million-jewelry-he-call-continue","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर मिलती मदद तो 10 लाख की ज्वेलरी न गंवानी पड़ती, घंटों फोन करता रहा पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नंबर पर मिलती मदद तो 10 लाख की ज्वेलरी न गंवानी पड़ती, घंटों फोन करता रहा पीड़ित
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : बाइक लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर लूट की वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने घंटों 100 नंबर व एक्सप्रेसवे पर लगे एसओएस बॉक्स से संपर्क करना चाहा। इसके बावजूद इन्हें किसी तरह की मदद नही मिली। बदमाश लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आराम से पैदल ही फरार हो गए। निराश परिवार भी अपने घर दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
कानपुर के रूरा से लौटते वक्त रविवार रात को यमुना एक्सप्रेसवे के दयानतपुर गांव के समीप चार बदमाशों ने साइकिल का एक्सल फेंक कपड़ा व्यापारी से दस लाख की ज्वैलरी लूट ली। पीड़ित रामप्रसाद ने फोन पर बताया कि लूट की घटना के बाद 100 नंबर सहित एसओएस व रिश्तेदारों को फोन कर जेवर कोतवाली पुलिस से मदद दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
वहीं घंटों के इंतजार के बाद भी न तो ग्रेटर नोएडा का 100 नंबर लग पाया और न ही एसओएस बाक्स से मदद मिल सकी। कई गाड़ियों को रुकवाने का भी प्रयास किया। किसी ने गाड़ी नहीं रोकी। थक-हारकर रात में दिल्ली के लिए रवाना हो गए और सुबह फिर से घटनास्थल पर पहुंच पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन
बदमाशों को पैदल जाते देखता रहा परिवार
पीड़ित के अनुसार, अगर वक्त रहते 100 नंबर पर पुलिस की मदद मिली होती तो शायद बदमाश पकड़े गए होते। परिवार से लूटपाट के बाद बदमाश आराम से एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड से पैदल ही निकल गए। पीड़ित परिवार ने काफी दूर तक बदमाशों को जाते हुए भी देखा, लेकिन समय पर मदद न मिलने से बदमाश आसानी से निकल गए।
यमुना एक्सप्रेसवे पर एक के बाद एक दो लूट हो चुकी है। वारदात के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सूत्रों की माने तो मंगलवार को दिनभर पुलिस घटना को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे पर बदमाशों को पकड़ने की प्लानिंग और टोल पर कैमरों की फुटेज देखने में लगी रही। इसके बावजूद मंगलवार शाम तक बदमाशों कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लूट की घटना और मारपीट के बाद व्यापारी की पत्नी सरोजनी व धेवते आयुष अभी भी सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। रामप्रसाद ने बताया कि रात के वक्त उनकी पत्नी और धेवता कई बार सोते हुए अचानक चिल्ला उठते हैं। घटना का सदमा अभी भी उनके जेहन से नहीं निकला है।