{"_id":"69f37f54df1943415d0a4fda","slug":"100-employees-honored-at-rail-seva-awards-ceremony-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134566-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 100 कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रेल सेवा पुरस्कार समारोह में 100 कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन
-वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 20.45 मिलियन टन माल लदान हुआ
-अमृत भारत योजना के तहत 34 स्टेशनों का हुआ पुनर्विकास
-ऑपरेशन नारकोस के तहत 82.2 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ पकड़े गए
-रेलवे सुरक्षा बल ने नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत 327 बच्चों को बचाया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा बृहस्पतिवार को 70वां रेल सेवा पुरस्कार समारोह आयोजित हुआ। राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने की। जिसमें दिल्ली मंडल के 100 अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान वर्ष 2025-26 में दिल्ली मंडल की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया। इसमें बताया गया कि यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए नई दिल्ली-फिरोजपुर खंड पर एक नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई। दिल्ली शाहदरा-शामली खंड पर दो मेमो सेवाओं का संचालन आरंभ किया गया और अमृत भारत योजना के तहत 34 स्टेशनों का पुनर्विकास किया गया। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टिकट काउंटर, एम-यूटीएस (मोबाइल टिकटिंग) सुविधाएं और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी स्थापित किए गए। माल परिवहन के क्षेत्र में भी दिल्ली मंडल ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 20.45 मिलियन टन माल लदान हुआ। कुल 16,101 रेक लोडिंग की गई, जो 7.28 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इसके अलावा जींद-पानीपत खंड पर ट्रेनों की गति 65 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दी गई। तकनीकी नवाचार के तहत एक अत्याधुनिक शतक टॉवर वैगन विकसित किया गया है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम और एआई आधारित मापन प्रणाली शामिल है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्विचिंग पोस्टों और गाजियाबाद यार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी प्रगति करते हुए विभिन्न स्टेशनों पर 413.05 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाए गए, जिससे हर साल लाखों यूनिट बिजली की बचत और कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है। समारोह में बताया गया कि रेलवे सुरक्षा बल ने नन्हे फरिश्ते अभियान के तहत 327 बच्चों को बचाया गया। वहीं ऑपरेशन नारकोस के तहत 82.2 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ पकड़े गए। इस अवसर पर अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार सिन्हा, त्रिभुवन मिश्रा और नेम सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे।