फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 years old girl misbehaved in delhi ashok vihar

दिल्लीः घर में घुसकर 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को दबोचकर पीटा, पुलिस को सौंपा

Sun, 21 Jul 2019 10:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
10 years old girl misbehaved in delhi ashok vihar
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

अशोक विहार थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय पड़ोसी ने 10 साल की बच्ची के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची की मां पहुंच गई, इस पर आरोपी ने छत के जरिये भागने की कोशिश की। लेकिन शोर शराबा होने पर आस पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 10 साल की बच्ची परिजनों के साथ रहती है। वह स्थानीय सरकारी स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा है। बीते शुक्रवार की सुबह वह घर में अकेली थी। उसकी मां आंगनबाड़ी गई थी। उसने पुलिस को बताया कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अंकल घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी ने बच्ची के मुंह को कपड़े से बांध दिया और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इसी दौरान बच्ची की मां आ गई। यह देखकर आरोपी छत पर चढ़कर भागने लगा। बच्ची की मां के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बच्ची के मुंह से कपड़ा हटाने पर वह जोर जोर से रोने लगी और अपनी मां को सारी बात बताई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed