फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10-year-old girl misdeed in Delhi accused arrested

दिल्ली में दरिंदगी: 10 साल की बच्ची संग दुष्कर्म, मजदूरी करने गए थे मां-बाप; इस दौरान पड़ोसी ने किया पाप

Sat, 19 Apr 2025 09:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 19 Apr 2025 09:01 PM IST
सार


10 साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
10-year-old girl misdeed in Delhi accused arrested
दिल्ली में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : freepik

विस्तार

दिल्ली के नांगलोई इलाके में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़िता के घर से कुछ दूरी पर रहता है। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

10 साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ नांगलोई इलाके में रहती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को परिवार वालों ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनकी बेटी के साथ गलत काम हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल गई। जहां बच्ची का मेडिकल किया गया। हालांकि जांच में कोई चोट नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस ने बच्ची और उसके परिजनों की काउंसलिंग की। जिसमें उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी के लिए गए थे। इसी बीच आरोपी ने बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया। घर आने के बाद बच्ची ने घटना के बारे में बताया। पुलिस ने इस बाबत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद आरोपी युवक को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed