फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 Tablighi Jamati found corona positive in Sohna village administration alert

गुरुग्राम: सोहना में 10 जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, हिमाचल प्रदेश से आए थे निजामुद्दीन 

Wed, 08 Apr 2020 08:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम  
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम   Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 08 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
10 Tablighi Jamati found corona positive in Sohna village administration alert
गुरुग्राम में 10 जमाती संक्रमित - फोटो : पीटीआई

गुरुग्राम के सोहना के गांव रायपुर से पकड़े गए 16 जमातियों में से 10 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये सभी लोग हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से आए हैं, जो निजामुद्दीन मरकज से होते हुए सोहना के रायपुर गांव पहुंचे थे। इसी के साथ जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वहीं अभी 6 मरीजों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोहना के गांव रायपुर की एक जिम में करीब चार दिन पहले 16 जमातियों के ठहरे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और 16 जमातियों को पकड़कर सेक्टर-31 पॉलीक्लीनक लाया गया। 
विज्ञापन


जहां सैंपल लेने के बाद सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। बुधवार को 10 जमातियों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई, जबकि 6 जमातियों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। माना जा रहा है कि एक-दूसरे के संपर्क में रहने के कारण बाकी के 6 जमातियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव हो सकती है। वहीं, कोरोना पीड़ित सभी जमातियों को अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन जुटा रहा संबंधियों की जानकारी
इससे पहले सोहना से कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया था। ऐसे में प्रशासन भी सोहना को सेफ जोन में मान रहा था। अब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कोरोना पीड़ितों के सामने आने के बाद प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। 

पुलिस-प्रशासन की तरफ से अब इनके संपर्क में रहे सभी लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जमाती कब और कितनी संख्या में आए, इसकी उन्हें कोई भनक भी नहीं लगी। 

कोरोना के मामलों की संख्या हुई 30 

एक ही दिन में 10 नए मामले सामने आने के बाद गुरुग्राम में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 30 हो गया है। प्रशासन की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 30 में से 9 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 21 मरीजों का अलग-अलग जगहों पर उपचार चल रहा है। 

वहीं, अब तक कुल 6909 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1059 मरीजों से सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 30 में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि 999 लोग स्वस्थ्य पाए गए। अभी 30 मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed