फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 lakh passports were cancelled in Delhi over three years, while 21 lakh new ones were issued.

Delhi NCR News: दिल्ली में तीन साल में 10 लाख पासपोर्ट रद्द हुए, 21 लाख नए बने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
रामवीर सिंह बिधूड़ी के सवाल पर विदेश राज्य मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में पिछले तीन साल में करीब 21 लाख नए पासपोर्ट जारी किए गए, जबकि इसी अवधि में लगभग 10 लाख पासपोर्ट रद्द किए गए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दिल्ली में हर साल औसतन सात लाख पासपोर्ट जारी होते हैं और करीब साढ़े तीन लाख पासपोर्ट रद्द किए जाते हैं। यह जानकारी दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने दी। बिधूड़ी ने सरकार से दिल्ली में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या, पिछले तीन वर्षों में जारी और रद्द किए गए पासपोर्टों का ब्योरा और पासपोर्ट सेवा को आसान बनाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी थी। विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के तहत तीन पासपोर्ट सेवा केंद्र और पांच डाकघरों में पासपोर्ट सेवा केंद्र संचालित हैं। इसके अलावा, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में हरियाणा में भी एक पासपोर्ट सेवा केंद्र और चार डाकघरों में पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 2023 में दिल्ली में 7,20,685 पासपोर्ट जारी किए गए, जबकि 3,61,008 पासपोर्ट रद्द हुए। वर्ष 2024 में 6,92,606 पासपोर्ट जारी किए गए और 3,55,839 रद्द किए गए। वहीं, वर्ष 2025 में 7,00,125 पासपोर्ट जारी हुए और 3,65,646 पासपोर्ट रद्द किए गए। मंत्री ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट के पुन: जारी करने के लिए आवेदन किए जाने पर पुराने पासपोर्ट को रद्द कर आवेदक को वापस कर दिया जाता है। सरकार ने 2018 में कहीं भी आवेदन करें योजना शुरू की थी। इसके तहत आवेदक देश में किसी भी स्थान से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकता है। पासपोर्ट सेवा मोबाइल एप्प के माध्यम से भी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed