{"_id":"219a811c7bae1019d95ffbdc4fe17bc3","slug":"10-food-samples-fail-including-mother-dairy-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदर डेयरी के दूध सहित 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदर डेयरी के दूध सहित 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी खाद्य पदार्थों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फूड सेफ्टी विभाग द्वारा पिछले दिनों चलाए गए अभियान के ज्यादातर सैंपल की रिपोर्ट फेल आईं हैं।
विज्ञापन
मदर डेयरी के दूध और घी सहित नामचीन ब्रांडों के सैंपल जांच में खरे नहीं निकले। गुलाब रेस्टोरेंट की मिठाई में घातक रसायन पाया गया।
खाद्य पदार्थों में मिलावट धड़ल्ले से की जा रही है। स्थानीय ब्रांडों के अलावा मदर डेयरी और अमूल जैसे ब्रांडों के उत्पाद भी जांच में लगातार फेल आ रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को फिर से 10 ब्रांडों के सैंपल जांच में फेल मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह यादव ने बताया कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनके खिलाफ संबंधित दंडाधिकारी के यहां अभियोग पंजीकृत कराया जाएगा।
विज्ञापन
इनमें मिली मिलावट-
गुलाब रेस्टोरेंट-अपमिश्रक, मिठाई में घातक-प्रतिबंधित रसायन की मिलावट
मदर डेयरी दूध-सब स्टैंडर्ड, अशोक कुमार, वैशाली सेक्टर पांच गौर ग्लेक्सी के गेट से लिया गया सैंपल फेल
मदर डेयरी घी-वायलेशन आफ रूल्स, राजेंद्र नगर सेक्टर पांच स्थित बूथ से लिया गया सैंपल फेल
पनीर-मोती महल ब्रांड का पनीर जांच में मिला फेल
खोया-सब स्टैंडर्ड, मेरठ रोड पर ट्रक से लिया गया मावा जांच में मिला फेल
पनीर-सब स्टैंडर्ड, मोहननगर स्थित माल की रसोई से लिया गया पनीर फेल
सौंफ-सब स्टैंडर्ड व वायलेशन, मोर सुपर मार्केट वैशाली से लिया गया मोर सुपीरियर सौंफ का सैंपल फेल
मिर्च पाउडर- वायलेशन, कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज मोहननगर की कैंटीन
पीली मिर्च पाउडर-सब स्टैंडर्ड, शक्तिखंड-1 में राधे-राधे वैरायटी स्टोर
पनीर-सब स्टैंडर्ड, चावला दी रियल एस्टेट आफ इंडिया- पंचशील पार्क की कैंटीन
रेस्टोरेंट पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने छापामारी कर सैंपल लिए थे। प्रतिबंधित रसायन रसोई में कैसे आया, मुझको इसकी जानकारी नहीं है।-विजय कुमार, मैनेजर- गुलाब रेस्टोरेंट
हमारे घी और दूध में कोई हानिकारक पदार्थ नहीं मिला है। दूध में फैट कम बताई गई है और घी वायलेशन में है। इनसे प्रयोग करने वालों को कोई नुकसान नहीं होता है। यह गड़बड़ किस स्तर पर हुई, इसकी जांच कराने के साथ ही स्थायी रूप से दूर कराया जाएगा।-अनिल कुमार, प्रवक्ता मदर डेयरी