फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 dead in road accident in delhi ncr

सड़क हादसों में 10 की मौत

Fri, 27 Jun 2014 07:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली-एनसीआर
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली-एनसीआर Updated Fri, 27 Jun 2014 07:29 AM IST
विज्ञापन
10 dead in road accident in delhi ncr

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में दो इंजीनयरिंग छात्र समेत 10 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में बुझ गए दो घरों के चिराग
दिल्ली के मयूर विहार में यूपी लिंक रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में दो घरों के चिराग बुझ गए। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों ही छात्र अपने-अपने परिवार में इकलौते बेटे थे। उज्ज्वल का तो कोई भाई या बहन भी नहीं था। उसकी मौत के बाद से उसके माता-पिता होश-हवास खो बैठे हैं। आर्य नगर अपार्टमेंट में दो जवानों की मौत से मातम छाया है। सोसायटी के ज्यादातर लोग बृहस्पतिवार को अपने-अपने दफ्तर भी नहीं गए। दोपहर बाद दोनों छात्रों के शव सोसायटी पहुंचे। बाद में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विशाल के ताऊ कृष्णा गोपाल अरोड़ा ने बताया कि उज्ज्वल त्यागी, सामर्थ सक्सेना और उनका भतीजा विशाल एक ही स्कूल में पढ़ते थे। तीनों रहते भी आर्य नगर सोसायटी में थे। उज्ज्वल को सोसायटी के सभी लोग चिक्की के नाम से जानते थे। उसके पिता यूपी में सरकारी नौकरी करते हैं। उज्ज्वल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा था।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से उसके कॉलेज की छुट्टी चल रही थी। इस वजह से वह दिल्ली स्थित अपने घर आया हुआ था। बुधवार को सागर और नीरज ने पहले शुभम को एजीसीआर एन्क्लेव से अपनी कार में लिया। करीब 10:00 बजे वे आर्य नगर सोसायटी पहुंचे। यहां से विशाल, उज्ज्वल और समर्थ को लेकर सभी दोस्त नोएडा के लिए निकल गए। रात को वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। उज्जवल व विशाल की मौत ने उनके परिवारों को बुरी तरह तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में घुसी कार युवक की मौत
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस वे पर एक कार अचानक आगे जा रहे ट्रक के पीछे घुस गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मूलत: दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी निवासी हेमकुमार किसी काम से आगरा गए थे और बुधवार रात को वापस दिल्ली लौट रहे थे। कार में उनके साथ दो लोग और सवार थे। यमुना एक्सप्रेस वे जीरो प्वाइंट से 85 किलोमीटर पर आगे जा रहे ट्रक में अचानक कार घुस गई। घायलों को ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर हेम कुमार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सड़क हादसे में महिला की मौत
ग्रेटर नोएडा के जेवर में बुधवार रात खुुर्जा रोड पर एक रिक्शे में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। जेवर कस्बा के चामड़ वाला मोहल्ला निवासी साबो (41) अपने ससुर नानक चंद के साथ रिक्शे से चारा लेकर लौट रही थीं। उसी दौरान पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
नोएडा के डीएनडी पर बुधवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटे को एक स्कार्पियो कैब ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैब चालक ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वृद्ध महिला को मृत घोषित कर दिया गया। है। सेक्टर-20 थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बिसरख निवासी वती देवी (65) पत्नी रामफल बेटे जितेंद्र के साथ बुधवार देर रात दिल्ली से ग्रेटर नोएडा के लिए लौट रही थी। इस दौरान डीएनडी पुल के पास एक कैब से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायलों को कैब चालक ने मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं, जीतेंद्र का उपचार चल रहा है।


हादसे में स्कूटी सवार की मौत
फरीदाबाद (ब्यूरो)। सिटी बल्लभगढ़ थानाक्षेत्र में एक कार सवार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बल्लभगढ़ के प्रेम नगर में रहने वाले सतेंद्र ने बताया कि बुधवार को वह अपने भाई सुरजीत के साथ स्कूटी से जा रहा था। वह दोनों जैसे ही एनएच-दो के मोड़ पर पहुंचे, तभी एक कार सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में सुरजीत के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ।

ऑटो पलटने से बच्चे की जान गई
फरीदाबाद के सेक्टर-55 थानाक्षेत्र में बुधवार को कार की टक्कर से ऑटो एक परिवार पर पलट गया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला के दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तलाशने के लिए दो टीमें बना दी हैं।

सेक्टर-नौ में रहने वाले राजपाल एल्सन कॉटन मोड़ पर अपने परिवार के साथ यूपी के उन्नाव जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था, तभी उनके पास एक ऑटो आकर रुका। इतने में पलवल की तरफ से आई एक कार ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो राजपाल के परिवार पर पलट गया। ऑटो पलटने से राजपाल के बेटे शिवम की मौत हो गई, जबकि पत्नी रेखा के दोनों पैर टूट गए। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। जांच अधिकारी एएस मकसूद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दो टीमें बनाकर कार चालक की तलाश की जा रही है।


सड़क हादसे में तीन की मौत
गुड़गांव  में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। सेक्टर-18 क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसकी पहचान तपस कुमार (25) पुत्र गोपाल कृष्ण गुप्ता निवासी लखनऊ के के रूप में की है। मानेसर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मानेसर थाना पुलिस ने मृतक की पहचान नरेश पुत्र कुलदीप के रूप में की है। वहीं, सिटी थाना क्षेत्र में एक किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान देवीलाल नगर निवासी नितीन (14) के रूप में की है। वह अपनी मां के साथ जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed