फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 children mother killed son with lover in new ashok nagar

10 बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर बेटे को मार डाला, बन रहा था रास्ते का कांटा

Mon, 28 Jan 2019 06:22 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Jan 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
10 children mother killed son with lover in new ashok nagar
मृतक रविंद्र - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में मां के अवैध संबंधों का विरोध करना एक बेटे को भारी पड़ गया। 10 बच्चों की मां ने आशिक के साथ मिलकर 30 वर्षीय बेटे के सिर पर ईंट से वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त रविंद्र (30) के रूप में हुई। हत्या के बाद मां व उसके आशिक ने रविंद्र की मौत को हादसे का रंग भी देने का प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंसकर्मी को शक होने पर दोनों का भेद खुल गया। पुलिस ने मां सुभद्रा देवी (51) और उसके आशिक अजीत (25) को हिरासत में ले लिया है। वारदात के समय दोनों बुरी तरह शराब के नशे में धुत थे और ठीक से बातचीत भी नही कर पा रहे थे। आरोपी अजीत मृतक रविंद्र का ही दोस्त है। 

विज्ञापन


मूलरूप से बस्ती, यूपी का रहने वाला रविंद्र मां सुभद्रा देवी और दोस्त अजीत के साथ किराए के कमरे में न्यू अशोक नगर में रहता था। रविंद्र पेशे से चालक था। रविंद्र के परिवार में मां के अलावा आठ बहनें, तीन माह का भाई और पिता ब्रह्मदेव हैं। पिता गांव में ही रहता है। भाई-बहनों में रविंद्र सबसे बड़ा था और शादीशुदा था। लेकिन पत्नी से विवाद होने के कारण वह उससे अलग रहता था। रविंद्र के ही गांव का रहने वाला उसका दोस्त अजीत भी इनके साथ कमरे पर रहता था। अजीत रिक्शा चलाता था। करीब एक सप्ताह पूर्व तक रविंद्र व उसकी मां नोएडा सेक्टर-15 में किराए पर रहते थे, बाद में वह न्यू अशोक नगर आ गए।  
विज्ञापन


रविवार सुबह पुलिस को एक एंबुलेंस वाले से सूचना मिली कि खून से लथपथ एक युवक का शव पहली मंजिल स्थित कमरे में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को कमरे से एक गमछा और खून से सनी ईंट बरामद हुई। इस बीच आजादपुर में रहने वाली रविंद्र की बहन वहां पहुंच गई। उसने पुलिस को मां और उसके आशिक के बारे में बताया। पुलिस ने छानबीन के बाद रविंद्र की मां और उसके आशिक अजीत को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार रात को कर दी हत्या
पूछताछ के दौरान सुभद्रा और अजीत ने बताया कि शनिवार रात को 9 बजे रविंद्र घर पहुंचा और उसने अपनी मां को अजीत के साथ गलत अवस्था में देख लिया। विरोध करने पर दोनों रविंद्र से झगड़ा करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर और ईंट से सिर पर वारकर रविंद्र को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान सुभद्रा को तीन माह का बेटा भी वहीं मौजूद था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

मां और उसका आशिक रातभर रहे शव के साथ...
रविंद्र को मौत के घाट उतारने के बाद सुभद्रा और अजीत रातभर शव के साथ रहे। शराब के नशे में भी उन्होंने हत्या को दुर्घटना बनाने की योजना बनाई। दोनों शव को कमरे में छोड़कर पास ही नोएडा बार्डर पर गए। वहां जाकर दोनों ने एंबुलेंस को कॉल कर दी। एंबुलेंस वाला घर पहुंचा तो उसे शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दे दी। इधर सुभद्रा और अजीत मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। 


रविंद्र करता था अजीत व मां के संबंधों का विरोध
बेटा रविंद्र अपनी मां व दोस्त अजीत के रिश्ते का विरोध करता था। यहां तक उसकी सभी बहनें भी इसके खिलाफ थी, लेकिन सुभद्रा कभी अजीत से संबंध खत्म नही करना चाहती थी। परिजनों का कहना था कि अजीत से सुभद्रा को बच्चा भी हुआ था। तीन माह का उसका बेटा अजीत का ही था। रविंद्र की बहन ने आरोप लगाया है कि इसी वजह से उसकी मां ने उसके भाई की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed