पानी की बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के महरौली इलाके में रहने वाले दंपति ने यह सोचा भी न था कि शनिवार रात पहला जन्मदिन मनाने के बाद वे फिर कभी अपनी इकलौती बेटी की किलकारियां नहीं सुन सकेंगे।
रविवार तड़के करीब 4:00 बजे जब मां की आंख खुली तो उसने एक वर्षीय बेटी को पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल पड़ा पाया। एम्स ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक अंधेरिया मोड़ स्थित घोसिया मोहल्ला निवासी अफरोज पेंटिंग का ठेका लेने का काम करता है। वह पत्नी तरन्नुम और बेटी तबस्सुम के साथ रहता था। शनिवार को तबस्सुम का जन्मदिन था।
खूब धूमधाम से मनाया था बर्थडे
माता-पिता ने घर को सजाकर खूब धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाया। देर रात तक घरेलू काम खत्म करने के बाद तरन्नुम ने कमरे में बेटी को चारपाई पर सुला दिया और दंपति जमीन पर चटाई बिछाकर सो गया।
बताया गया है कि चारपाई के बराबर में ही पानी से भरी बाल्टी रखी थी। सोते वक्त करवट लेने पर बच्ची चारपाई से बाल्टी में जा गिरी। घटना का पता तब चला, जब तड़के तरन्नुम जागी। परिजन बच्ची को पास के भगवती नर्सिंग होम ले गए।
डॉक्टरों ने बच्ची को एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां तबस्सुम को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से माता-पिता को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।