फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1.5 lakh awardee croock arrest from lucknow

सेना से भागा 1.15 लाख का इनामी फौजी गिरफ्तार

Fri, 16 Oct 2015 10:22 AM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
1.5 lakh awardee croock arrest from lucknow

दिल्ली और मध्य प्रदेश का वांछित अपराधी सुधीर परिहार उर्फ फौजी को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। फौजी ने 25 जुलाई को ओखला इलाके में बैंक के बाहर हुई 22.84 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


यूपी, एमपी, यूपी और अन्य राज्यों के बदमाशों से फौजी संपर्क में था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये इनाम घोषित किया हुआ था। वहीं मध्य प्रदेश पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये इनाम रखा था।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि फौजी लखनऊ में कहीं छुपा है। सूचना के बाद आठ अक्तूबर को पुलिस ने फौजी को लखनऊ से दबोच लिया। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि पुलिस फौजी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओखला में की थी लूट

1.5 lakh awardee croock arrest from lucknow

फौजी ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में लूट की बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ओखला में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए फौजी ने चोरी की दो बाइक का इंतजाम किया था।

अंकेश, फौजी, पंकज, विपिन, बिनेश, भूरा, सोनू और इकरार ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बिनेश ने बैंक के अंदर से कैश लाने की सूचना दी। दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

भीड़ ने जब इनका पीछा करने का प्रयास किया तो इन्होंने कुछ नोटों को हवा में उड़ाकर भीड़ का ध्यान बटा दिया। इसके बाद आगरा बस अड्डे पहुंचकर लूटी गई रकम का बटवारा किया गया।

सेना से भाग आया था सुधीर

1.5 lakh awardee croock arrest from lucknow
गांव बिधोरी, चक्कन नगर, इटावा, यूपी का रहने वाला सुधीर परिहार 2003 में सेना में रायफल मैन भर्ती हुआ था। दिसंबर 2012 में छुट्टी आने के बाद वह सेना में वापस नहीं लौटा।

ग्वालियर में सुधीर ने अपना गैंग खड़ा कर विवादित जमीनों को हड़पना शुरू कर दिया। गैंगवार में उसने 2013 में ग्वालियर में बंटी गुर्जर नामक बदमाश की हत्या कर दी। तभी से वह फरार हो गया। उसने दिल्ली, एमपी, यूपी व अन्य राज्यों के बदमाशों से संबंध बना लिए। वह इन राज्यों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed