फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP and Bengal Ranji Trophy match between draw

यूपी और बंगाल के बीच रणजी मैच मैच ड्रा

Sat, 24 Jan 2015 10:02 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 24 Jan 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
UP and Bengal Ranji Trophy match between draw

मोहन मीकिंस मैदान में खेला जा रहा यूपी और बंगाल के बीच मैच ड्र्रा हो गया। शनिवार को अंतिम दिन का खेल भी कम रोशनी और मैदान गीला होने के कारण अंपायराें ने रद्द कर दिया। ड्रा मैच से दोनों टीमाें को एक-एक प्वाइंट मिले हैं।

विज्ञापन


गाजियाबाद में यह पहला ऐसा रणजी मैच है, जिसमें सिर्फ एक दिन ही खेल हो सका। मैच के पहले दिन भी लंच बाद दोपहर 12.30 बजे खेल शुरू हो सका था। बाकी तीनों दिन बारिश, आउट फील्ड गीला होने और कम रोशनी के कारण एक गेंद भी नहीं फेंकी जा सकी।
विज्ञापन


शनिवार को यूपी और बंगाल के खिलाड़ी तय समय सुबह आठ बजे मैदान पर पहुंच गए थे। जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि आउट फील्ड पूरी तरह से सूखा नहीं था। खासकर बालिंग एरिया काफी गीला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों टीमों के कप्तानाें ने खेलने में असमर्थता जताई। आसमान में बादल छाने के कारण रोशनी भी कम थी। खिलाड़ियों के साथ अंपायराें ने मौसम के साफ होने का इंतजार किया।

अंत में दोपहर 2.30 बजे मैच रेफरी और अंपायर नंद किशोर तथा के. श्रीनिवासन के साथ दोनों टीमों के कप्तानों ने अंतिम बार मैदान का निरीक्षण किया। मगर खेलने लायक कंडीशन्स नहीं होने के कारण चौथे दिन का खेल भी रद्द कर दिया गया। ड्रा रणजी मैच से दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिला है।

उधर, खिलाड़ियों ने अपना अधिकांश समय नेट प्रैक्टिस में ही बिताया। वहीं, कुछ खिलाड़ियों ने फुटबाल खेली। शनिवार को बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए मैदान पर पहुंचे थे, मगर खेल नहीं होने से वे मायूस होकर लौटे।


खिलाड़ियों संग ली सेल्फी

खेल नहीं होने के कारण फुर्सत के क्षणों में क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी ली। बच्चों और बड़ों ने अपने पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई और उनके ऑटोग्राफ भी लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed