{"_id":"d734f22d266f331ce8bbede61555cf0c","slug":"-hindi-news-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शाजिया ने माफी न मांगी तो केस करूंगा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शाजिया ने माफी न मांगी तो केस करूंगा’
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Sun, 25 Jan 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के गाजियाबाद के जिला संयोजक ठाकुर देवेंद्र सिंह ने विवादित टिप्पणी करने पर भाजपा नेता शाजिया इल्मी को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
शाजिया पर सार्वजनिक रूप से गलत बयानबाजी करके उनकी छवि खराब करने का आरोप ठाकुर ने लगाया है। ज्ञात हो कि शाजिया ने आप संयोजक पर एक युवती को थप्पड़ मारने संबंधी बयान दिया था।
विज्ञापन
नोटिस में माफी नहीं मांगने पर मानहानि का दावा करने की बात कही गई है। इस बाबत ठाकुर देवेंद्र ने बताया कि शाजिया इल्मी ने एक निजी चैनल पर दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ झूठा बयान दिया है।
विज्ञापन
शाजिया स्वार्थ के कारण दूसरों की छवि खराब कर रही हैं। जब वे आम आदमी पार्टी में थीं तो किसी कार्यकर्ता के बारे में कोई शिकायत नहीं की, लेकिन भाजपा में जाते ही गलत बयानबाजी कर रही हैं।