फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   YouTuber Amjad arrested police arrested him in Roorkee for uploading obscene videos Uttarakhand news in hindi

Roorkee News: यूट्यूब अमजद गिरफ्तार,अश्लील वीडियो डालने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, चैनल को भी किया ब्लॉक

Sat, 02 Aug 2025 07:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Aug 2025 07:38 PM IST
सार

यूट्यूबर अमजद को पुलिस ने रुड़की से गिरफ्तार किया है। यूट्यूबर लोकप्रियता के लिए अश्लील सामग्री डाल रहा था।

विज्ञापन
YouTuber Amjad arrested police arrested him in Roorkee for uploading obscene videos Uttarakhand news in hindi
यूट्यूबर अमजद गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूट्यूबर पर अश्लील सामग्री डाल रहे एक यूट्यूबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी के चैनल को भी ब्लॉक करने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट भेज दी है। शहर के लोगों ने पुलिस से इस मामले में शिकायत की थी।

विज्ञापन

शुक्रवार को रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि रुड़की कोतवाली क्षेत्र के शेरकोठी निवासी अमजद ने एक यूट्यूब चैनल बनाया हुआ है। लोकप्रियता के लिए वह अश्लील सामग्री डाल रहा था। इस मामले में लोगों ने शिकायत की। इसके बाद शहबाज मुजम्मिल ने पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ये तेरा घर ये मेरा घर...देवभूमि में पंचायत चुनाव ने भरे चटख रंग और ताजगी, पढ़ें ये खास लेख

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आधार पर यूट्यूबर अमजद निवासी शेरकाेठी, सिविल लाइंस कोतवाली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यूट्यूब से सामग्री हटाने और इसे ब्लॉक करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं, उन्होंने सभी से 112 नंबर पर इस तरह की वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों की शिकायत करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed