फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth of Doon accused of rape and abortion

Dehradun News: दून के युवक पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप

Fri, 28 Jul 2023 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth of Doon accused of rape and abortion
शहर निवासी एक युवती ने देहरादून के युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि युवती ने लिखित शिकायत देते हुए बताया कि उसकी जान पहचान देहरादून के रहने वाले राहुल नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि राहुल उसे अपने साथ मसूरी में घुमाने ले गया और उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया। इसके बाद राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने उसका गर्भपात भी करा दिया। युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 377, 384 और 312 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल ने बताया कि युवती आरोपी युवक को 2015 से जानती थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed