{"_id":"5ee313518ebc3e42f20fbcb9","slug":"youth-hanged-in-quaranteen76","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Uttarakhand : क़्वारंटीन में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Uttarakhand : क़्वारंटीन में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूले
Fri, 12 Jun 2020 11:28 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क़्वारंटीन में रखे गए एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक देहरादून के बालावाला स्थित एक क़्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार निवासी युवक बालावाला स्थित एक क़्वारंटीन सेंटर में रखा गया था।
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : कोविड-19 के बढ़ते खतरे के बीच 28 लाख बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षा चक्र में रखना चुनौती
विज्ञापन
मृतक संकेत मेहरा को हाल ही में जबलपुर से लौटने पर यहां क़्वारंटीन किया गया था। अचानक आत्महत्या की खबर आते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। इस क़्वारंटीन सेंटर में 70 लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि संकेत का शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सचिवालय कार्मिक का भाई निकला कोरोना पॉजिटिव
देहरादून सचिवालय के एक कार्मिक का भाई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में सचिवालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर विश्वकर्मा भवन स्थित एक अनुभाग को सील कर दिया है। सहायक समीक्षा अधिकारी की टेस्ट रिपोर्ट आने तक अनुभाग के सभी कर्मचारियों को फिलहाल क्वारंटीन होने के कहा गया है। सचिव सचिवालय प्रशासन बीएस मनराल ने अनुभाग कक्ष को बंद किए जाने की पुष्टि की है।
विश्वकर्मा भवन में विभिन्न अनुभागों में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। उन्होंने सचिव सचिवालय प्रशासन को पत्र लिखकर भवन के प्रथम तल को तीन दिन तक बंद करने का अनुरोध किया है। एक संयुक्त पत्र में उन्होंने कोरोना के खतरे से बचाव के लिए तत्काल उपाय कराने की मांग की। सचिव सचिवालय प्रशासन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइड लाइन के अनुसार, रिपोर्ट आने तक केवल अनुभाग को बंद कर दिया है।
अनुभाग अधिकारी व समस्त सहायक स्टाफ को रिपोर्ट आने तक उन्हें क्वारंटीन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक समीक्षा अधिकारी का भाई संस्थागत क्वारंटीन था। उसकी टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सचिवालय प्रशासन को एहतियात के तौर पर कदम उठाने पड़े।