{"_id":"48028e26f770a51adc02fc27fac070c5","slug":"youth-got-job-in-employment-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन मेले में मिला युवाओं को रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन मेले में मिला युवाओं को रोजगार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:50 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में शिव शक्ति कंपनी और एनआईआईटी आईएफबीआई ने युवाओं को रोजगार देने का अवसर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित कैंप में शिव शक्ति ने 33 बेरोजगारों में से 11 अभ्यर्थियों को मार्केटिंग के लिए नौकरी दी। एनआईआईटी आईएफबीआई ने 135 में से 42 अभ्यर्थियों को फाइनल राउंड के लिए चयन किया। सोमवार को चयनित अभ्यर्थियों का फाइनल साक्षात्कार कंपनी के बिंदाल स्थित कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि एनआईआईटी आईएफबीआई कंपनी को सीनियर आफीसर बैंक पद के लिए 25 अभ्यर्थियों की जरूरत थी। शिव शक्ति कंपनी को मार्केटिंग के लिए 65 अभ्यर्थियों की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि दोनों कंपनियों के साक्षात्कार के लिए 167 अभ्यर्थी रोजगार मेले में पहुंचे।
विज्ञापन
जिनमें से शिव शक्ति कंपनी ने 11 को नौकरी दी तथा आईएफबीआई ने 42 को फाइनल राउंड के लिए चयन किया है। एनआईआईटी आईएफबीआई कंपनी के सेंटर मैनेजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी लगभग दो लाख 33 हजार रुपये वार्षिक पैकेज देगी। क्षेत्रीय अधिकारी अजय सिंह ने कहा जल्द ही बड़े पैमाने पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
योग्यता 12वीं पास पहुंचे स्नातक
शिव शक्ति कंपनी को मार्केटिंग के लिए 65 अभ्यर्थियों की आवश्यकता थी। कंपनी ने शैक्षिक योग्यता 12वीं पास रखी थी। मगर साक्षात्कार के दौरान 33 में से 15 अभ्यर्थी 12वीं पास थे बाकी सभी स्नातक। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी 6500 बेसिक सैलरी के अलावा बोनस आदि की सुविधा दे रही है।