फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The colors of folk culture captivated the hearts of people during Sharad Utsav.

Dehradun News: शरदोत्सव में लोक संस्कृति के रंगों ने मोहा मन

Fri, 09 Oct 2026 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
The colors of folk culture captivated the hearts of people during Sharad Utsav.
मसूरी। मसूरी शरदोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह का माहौल रहा। दिनभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं सांस्कृतिक मंच पर लोकनृत्य, गढ़वाली लोकगीतों और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शाम को लोक गायिका रेशमा शाह और फरहान साबिर की प्रस्तुतियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहीं।
विज्ञापन

शरदोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जय बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाई। इसके बाद चुलबुली पूनम शर्मा और उनके समूह की प्रस्तुति ने दर्शकों का मनोरंजन किया। दोपहर में आयोजित फन गेम्स और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। श्यामली भट्ट ने गढ़वाली लोकगीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को लोक संगीत के रंगों से सराबोर किया।
विज्ञापन

शाम को टाउन हॉल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। प्रदीप भंडारी ग्रुप ने श्री घंटाकर्ण देव जात्रा की प्रस्तुति के माध्यम से धार्मिक आस्था और लोक परंपरा को मंच पर जीवंत किया। इसके बाद लोक गायिका रेशमा शाह ने अपने लोकगीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। रेशमा के गीतों पर दर्शक जमकर झूमे। वहीं फरहान साबिर की कव्वाली और बॉलीवुड संगीत की प्रस्तुति ने सांस्कृतिक संध्या में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत की धुनों पर दर्शक झूमते नजर आए। शरदोत्सव के कार्यक्रमों में खेल, लोक परंपराओं और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला। गढ़वाल टैरेस पर आयोजित कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित शास्त्रीय कथक नर्तिका शारदा ध्यानी और उनकी टीम की प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही 12 वर्षीय राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित निकुंज ध्यानी ने अपने तबले की धुन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed