{"_id":"6418bdc41812c26029076957","slug":"youth-dies-suspicious-circumstances-de-addiction-center-dehradun-news-c-5-drn1005-108884-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नशामुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नशामुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में युवक की मौत
विज्ञापन
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित नई जिंदगी नशामुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक को परिजनों ने 12 मार्च को भर्ती कराया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पटेलनगर पुलिस के मुताबिक मुआज अली (32) निवासी बुड्डी माता चौक सहारनपुर नशे का आदी था। नशा छुड़ाने के लिए परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र से संपर्क किया। इसके बाद 12 मार्च को परिजनों ने उसे यहां भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक नशामुक्ति केंद्र के संचालक शुभम भट्ट से पूछताछ में पता चला कि रविवार रात को मुआज अली की अचानक तबीयत खराब हो गई। सुबह देखा तो वह अपने कमरे में बेहोश पड़ा था।
इसके बाद उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई पटेलनगर दीपक रावत ने बताया कि डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
परिजनों ने संचालक पर लगाया लापरवाही का आरोप
परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र के संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुआज अली की रात को तबीयत खराब हुई, लेकिन केंद्र संचालक उसे अस्पताल नहीं ले गए। सुबह जब उसकी मौत हो गई, तब उसे अस्पताल ले जाया गया। रात को ही अगर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस के मुताबिक नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
-- -
एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
मृतक के परिजनों ने डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से मुलाकात की और केंद्र संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की। डीआईजी ने कोतवाली पटेलनगर नगर को मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।