{"_id":"5a2542414f1c1b156b8ba2d4","slug":"youth-died-due-to-missing-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू पर चला रहा था गोली, निशाना चूकने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू पर चला रहा था गोली, निशाना चूकने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनबाग (टिहरी)।
Updated Mon, 04 Dec 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
Firing
जौनपुर ब्लॉक में सकलाना पट्टी के धनचुला गांव में भालू के हमले से युवक को बचाने के चक्कर में भालू के बजाय युवक को ही गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार को धनचुला गांव का दिलीप किसी कार्य से आनंद चौक जा रहा था कि इस दौरान जंगल के रास्ते में उसे भालू दिख गया। इससे भयभीत होकर वह गांव लौट गया। उन्होंने ग्रामीणों को रास्ते में भालू होने की सूचना दी, तो पूर्व प्रधान बचन सिंह गांव के पवन सिंह के साथ अपनी बंदूक लेकर दिलीप को छोड़ने गए।
विज्ञापन
इस दौरान जंगल के रास्ते में सबसे पीछे चल रहे पवन पर भालू ने हमला कर दिया। तो पूर्व प्रधान ने युवक को बचाने के लिए भालू पर फायर कर दी, लेकिन गोली पवन सिंह (30) पुत्र नारायण सिंह को लग गई। इससे बुरी तरह घायल पवन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुमाल्डा पुलिस चौकी प्रभारी दीपक भंडारी ने बताया कि परिजनों ने घटना को हादसा मानते हुए कोई तहरीर नहीं दी है।
