{"_id":"586e074f8b10996583f34dabedf7910f","slug":"youth-crazy-for-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी पर चढ़ा नरेंद्र मोदी का बुखार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी पर चढ़ा नरेंद्र मोदी का बुखार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Apr 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार सामग्री के बाजार पर भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी का बुखार चढ़ा है।
विज्ञापन
युवाओं को खूब भा रहे
उनके नाम पर टीशर्ट, मुखौटे, लाकेट सब कुछ हाथों-हाथ बिक रहे हैं। उधर, मुखौटों, बुकमार्क , कुशन आदि के सहारे राहुल गांधी का भी वार बाजार पर पड़ा है। यह मुखौटे युवा ग्राहकों को खास तौर पर भा रहे हैं।
पढ़ें, 'ओबामा की तरह मोदी के सिर पर भी सजेगा ताज'
विज्ञापन
इनकी कीमत 10 रुपए से लेकर 15 रुपए के बीच है। फर्क केवल कागज का है। चुनाव प्रचार की बात करें तो मुख्य पार्टियों भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों के ही चाबी के छल्ले, पेन, ब्रेसलेट बाजार में मौजूद हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, भाजपा को इस आयरन लेडी से लेना होगा लोहा
ज्यादातर प्रचार सामग्री दिल्ली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से लाकर बेची जा रही है। कुछ पार्टी फैन्स तो अपने हाथों पर टैटू गुदवाने से भी पीछे नहीं हट रहे।
पलटन बाजार स्थित टैटू मेकर विशाल बताते हैं कि बाजू और कलाई पर कमल का फूल, हाथ का निशान तक बनवा रहे हैं।
विक्रेताओं के लिए ज्यादा फायदेमंद मोदी
विक्रेताओं के लिए नरेंद्र मोदी ज्यादा फायदे का सौदा बने हैं। इनकी फोटो छपे एक टीशर्ट की कीमत तकरीबन 200 रुपए है, यह दिल्ली से तकरीबन 125 रुपए में आ रही है।
पढ़ें, इस मुख्यमंत्री के घर से कूच कर गई ‘जवानी’
अगर आप पुराने खरीदार हैं तो लगभग 100 रुपए में भी आपको यह मुहैया हो सकती है। टीशर्ट को छोड़ बाकी चीजों पर इतना मार्जिन नहीं।
रंग चुनने का विकल्प टीशर्ट में नहीं
रंग चुनने का विकल्प भी अलबत्ता ग्राहकों के पास नहीं। यह फिलहाल केवल भगवा रंग में उपलब्ध हैं।
पढ़ें, बदरी-केदारनाथ धाम में मुश्किल हुए सभी काम
पलटन बाजार स्थित विक्रेता प्रतीक बताते हैं कि पार्टी का रंग होने के नाते मोदी की टीशर्ट केवल इसी रंग में मिल रही है। ग्राहकों के पास इसे रंगवाने का विकल्प तो मौजूद है ही।