{"_id":"5dc437c88ebc3e5b34736267","slug":"youth-conclave-in-almora-cm-trivendra-singh-rawat-told-about-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा युवा सम्मेलन: रोजगार वर्ष में प्रदेश में होंगी अधिकतम भर्तियां- सीएम त्रिवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा युवा सम्मेलन: रोजगार वर्ष में प्रदेश में होंगी अधिकतम भर्तियां- सीएम त्रिवेंद्र
Fri, 08 Nov 2019 09:07 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:07 AM IST
सार
- राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित युवा सम्मेलन में सीएम ने कहा युवा खुद रोजगार के अवसर पैदा करें
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की युवा प्रतिभाएं देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर रही हैं। इससे राज्य का नाम रोशन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2019-20 को रोजगार वर्ष के रूप में लिया है और इस साल प्रदेश में अधिकतम भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जो भी जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही है उसमें युवाओं के हितों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री यहां प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उदय शंकर नाट्य अकादमी में आयोजित युवा सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे। उनके अलावा केंद्रीय युवा कल्याण और खेल राज्य मंत्री किरन रिजिजू, समाज कल्याण और परिवहन मंत्री यशपाल आर्या, शिक्षा, खेल और पंचायती राज मंत्री अरविंद पांडे आदि ने विभिन्न मुद्दों पर युवाओं के साथ विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पहाड़ में अनेक स्थानों पर हवाई सेवाएं भी शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास की अपार संभावनाएं हैं लेकिन सबको सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। युवाओं को आगे आकर खुद रोजगार के अवसर पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित होने वाले पिरूल की पत्तियों से बिजली बनाने की 22 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए अलग से विभाग का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में 13 नए पर्यटक डेस्टिनेशन विकसित करने की कार्य योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है। परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि राज्य के युवाओं की नई सोच भविष्य के उत्तराखंड के विकास का आधार बनेगा। युवा कल्याण और खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि युवाओं के कल्याण और विकास के लिए राज्य में कई योजनाएं चल रही हैं। भारत सरकार की कौशल विकास योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के लिए कार्य किया जा रहा है।