फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth come from Jammu Kashmir suspicious death in uttarakhand

जम्मू-कश्मीर से पढ़ाई करने आए एजाज की मौत के पीछे छिपा है कोई 'राज'

Thu, 07 Sep 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाल, जसपुर
ब्यूरो / अमर उजाल, जसपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
youth come from Jammu Kashmir suspicious death in uttarakhand
साढे़ पांच साल से शिक्षा ग्रहण कर रहा था एजाज

जम्मू कश्मीर से धार्मिक शिक्षा हासिल करने आए छात्र की मौत दम घुटने से हुई है। लेकिन पुलिस इसके पीछे कई राज छिपे होने की संभावना जता रही है।

विज्ञापन


बारमूला, जम्मू कश्मीर निवासी छात्र एजाज अहमद (22) पुत्र गुलाम नबी मोहल्ला छीपियान स्थित जामा मस्जिद के मदरसे में रहकर साढे़ पांच साल से शिक्षा ग्रहण कर रहा था।
विज्ञापन


छह माह बाद उसे मौलवी की डिग्री मिलने वाली थी। खाली समय में वह मोहल्ले के बच्चों को उनके घर जाकर पढ़ाता था।

मकान की छत की कड़ी में शव लटका मिला

youth come from Jammu Kashmir suspicious death in uttarakhand
प्रेम प्रसंग के मामले को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है पुलिस
मंगलवार की शाम मदरसे के पास रहने वाले शेर अली के मकान की छत की कड़ी में उसका शव लटका मिला। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल टीम से कराकर वीडियोग्राफी करायी गयी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्र की मौत दम घुटने से हुई है। दम घुटने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। कोतवाल ने बताया कि पुलिस प्रेम प्रसंग के मामले को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है।

कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजन नहीं पहुंचे हैं। उन्होंने शव बारामूला भेजने का अनुरोध किया है। कोतवाल अब्दुल कलाम ने बताया कि एजाज की मौत गला दबाने से हुई। यह हत्या का मामला है, इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed