{"_id":"586fc2ea4f1c1b0765159c49","slug":"young-scientist-award-to-rohit-joshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के लाल को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के लाल को मिला यंग साइंटिस्ट अवार्ड
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करते डॉ. जोशी
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी डॉ. रोहित जोशी को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान बंगलूरू में इंडियन सोसाइटी फॉर प्लांट फिजियोलॉजी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्लांट फिजियोलॉजी कॉन्फ्रेंस 2016 में दिया गया। डॉ. जोशी की उपलब्धि पर नगर के कई लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
चीनाखान विलंपुर निवासी डॉ. पीसी जोशी के पुत्र डॉ. रोहित जोशी बचपन से ही मेधावी रहे हैं। इससे पूर्व उन्हें यूजीसी द्वारा निर्धारित प्रतिष्ठित डॉ. डीएस कोठारी फैलोशिप मिल चुकी है।
विज्ञापन
डॉ. रोहित पंतनगर विवि से एमएससी, पीएचडी करने के साथ ही गेट, नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं। डॉ. जोशी आईएआरआई पुणे, दिल्ली, लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका में पोस्ट डॉक्टरल रिसर्च भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
उनके 42 शोध पत्र राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय जनरल्स में छप चुके हैं। डॉ. जोशी को यंग साइंटिस्ट का पुरस्कार मिलने पर कई लोगों ने खुशी जताई है।