{"_id":"7c2ee77fe355cfea6a222798fb64e67c","slug":"young-man-was-swept-away-in-river-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयागः पिंडदान करने पहुंचा युवक गंगा में बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयागः पिंडदान करने पहुंचा युवक गंगा में बहा
अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Wed, 25 Sep 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पितृ पक्ष के अवसर पर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे देवप्रयाग संगम स्थल पर पिंडदान करने पहुंचा गुड़गांव निवासी युवक गंगा की तेज धारा में बह गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिंडदान की प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवक पानी लेने के लिए गया था, तभी पानी भरते वक्त पैर फिसल जाने से वह गंगा में बह गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान रेतागिरी राव निवासी ई-7 जीएसएन, सेक्टर 54, गुड़गांव (हरियाणा) के रूप में हुई है। वह यहां बदरी-केदार समिति के विश्रामगृह में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन
सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं
यहां बता दें संगम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। बाढ़ के दौरान टूटी हुई रेलिंग भी नहीं बनाई गई है। इससे यहां हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश ध्यानी का कहना है कि संगम स्थल पर काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, इसके बावजूद प्रशासन ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।