{"_id":"68f1bcf9a640e5de3b00c93b","slug":"young-man-fell-into-ganga-from-under-construction-bajrang-setu-at-laxman-jhula-come-with-friends-from-delhi-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा युवक, दिल्ली से दोस्तों के साथ आया था घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा युवक, दिल्ली से दोस्तों के साथ आया था घूमने
Fri, 17 Oct 2025 12:10 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:10 PM IST
सार
दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक गंगा में गिर गया। वह निर्माणाधीन बजरंग सेतु कांच के पुल पर चढ़ गया। इसी दौरान अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। जिस स्थान पर वह गया था, वहां शीशे का कार्य अधूरा था।
विज्ञापन
ऋषिकेश लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु के पास हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक युवक गंगा में गिर गया। अपने दो दोस्तों के साथ युवक घूमने आया था। हादसे के बाद से युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।
लगातार चेतावनियों और रोक-टोक के बावजूद पर्यटकों का बजरंग सेतु पर आवागमन थमने का नाम नहीं ले रहा था। निर्माणाधीन पुल पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण आखिरकार हादसा हो ही गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बृहस्पति्वार रात दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक निर्माणाधीन कांच के पुल पर चढ़ गया। इसी दौरान अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। बताया गया कि जिस स्थान पर वह गया था, वहां शीशे का कार्य अधूरा था।
पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा
सेतु निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा था। कई बार पर्यटक न केवल रोकने पर झगड़ते थे, बल्कि कुछ खुद को वीआईपी बताकर अधिकारियों से शिकायत की धमकी देते थे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: केदारनाथ रोपवे के लिए अडानी समूह उत्साहित, सोशल मीडिया पर गौतम अडानी ने साझा की भविष्य की तस्वीर
दशहरे के दिन तो भीड़ ने बंद किए गए हिस्से के टीन शेड तक तोड़ दिए थे।निर्माण एजेंसी का कहना है कि पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है। ऐसे में प्रशासन को पर्यटकों के लिए निश्चित समय तय कर आवागमन नियंत्रित करना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।