{"_id":"ee6025d9612451e931602c2bece351da","slug":"young-boy-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी मैक्स, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी मैक्स, किशोर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Mon, 27 Oct 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लैंसडौन क्षेत्र में सिलोगी के पास हुई मैक्स दुर्घटना में एक किशोर की मौत हो गई जबकि मैक्स चालक घायल हो गया। वाहन में अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
तहसील लैंसडौन के अंतर्गत द्वारीखाल ब्लॉक के अमोला गांव की तरफ से एक मैक्स सिलोगी की तरफ से आ रही थी। कलमोड बैंड के पास मैक्स एकाएक करीब 20 मीटर नीचे गिर गई जिसमें 17 वर्षीय शीशपाल पुत्र स्व. गोविंद सिंह निवासी ग्राम कुठार पट्टी मल्ला ढांगू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चालक हुआ जख्मी
मैक्स चालक विनोद बिष्ट (उम्र 45 वर्ष) पुत्र स्व. त्रिलाक सिंह निवासी ग्राम अमोला जख्मी हो गया। सूचना पर लैंसडौन से नायब तहसीलदार शालिनी मौर्य, गुमखाल से पुलिस और कानूनगो मौके के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शामिली मौर्य ने बताया कि घायल को चैलूसैंण के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। वाहन में करीब छह सवारी और बैठी थी, लेकिन उनको मामूली चोटें आई हैं।
ढाई घंटे बाद पहुंचे कानूनगो
राजस्व पुलिस में संसाधनों की कमी एक बार फिर आड़े आई। पटवारियों के पुलिस कार्यों में हड़ताल के चलते मैक्स दुर्घटनास्थल के लिए सिलोगी से कानूगो महाराज सिंह नेगी सूचना मिलते ही रवाना हो गए थे, लेकिन पहले तो उन्हें सड़क पर वाहन नहीं मिला फिर किसी तरह से एक वाहन आया, लेकिन वह भी चैलूसैंण तक ही उनको ले जा सका।
उसके बाद वह करीब दो घंटे तक चैलूसैंण में इंतजार करते रहे। घटनास्थल सिलोगी से करीब 13 किमी दूर होने के चलते वह पैदल भी नहीं जा सकते थे, लेकिन कोई वाहन नहीं आया। इसके बाद उन्होंने नायब तहसीलदार को फोन करके इस बात की जानकारी दी। उसके बाद एनटी ने अपनी गाड़ी से कानूनगो को घटनास्थल पर ले गई। करीब साढ़े पांच बजे वह घटनास्थल पर पहुंच सके।