{"_id":"5e2758518ebc3e4b381de70c","slug":"you-have-to-remove-the-distinction-between-son-and-daughter-vikas-nagar-news-drn3335677189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर करना होगा बेटा बेटी का भेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर करना होगा बेटा बेटी का भेद
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र बड़ोवाला में जागरूकता रैली निकालते छात्र और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : VIKAS NAGAR
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़े के तहत बाल विकास परियोजना सहसपुुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर जन जागरुकता रैली निकली गई। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र बड़ोवाला में कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने किया।
सीडीपीओ ने कहा कि सामाजिक रूप से समानता लाने के लिए हमें अपनी मानसिकता में परिवर्तन लाना होगा। बेटी-बेटा में भेद किए बिना दोनों को समान अवसर देने होंगे। सुपरवाइजर रेखा भंडारी ने नंदा गौरी, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की जानकारी दी। महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक वैभवी ने महिलाओं को वन स्टॉप केंद्र, निर्भया केंद्र के बारे में बताया। वैष्णवी किट और कुपोषित बच्चों को पीनट बटर भी बांटा गया। मिनी लोडर एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश कुड़ियाल ने 25 बच्चों को ट्रैक सूट बांटे। मौके पर मदालसा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष राधा देवी, गीता डिमरी, विष्णु राणा, अमिता, रजनी, आशा, भगवान देई, हेमलता, पुष्पा, सुमन आदि मौजूद रहीं।
उधर, कालसी प्रखंड के धनपऊ, कालसी, साहिया और नराया क्षेत्र में भी छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर जागरूक किया। रैली का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी कालसी अंजू बडोला के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर बिंदु मौर्या, सीमा, अल्पना, बीना, रामो, आशीष, सूरज मौजूद रहे।