फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Secondary school teachers protest against the mandatory TET requirement

Dehradun News: टीईटी की बाध्यता के विरोध में माध्यमिक शिक्षकों का प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 07:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Secondary school teachers protest against the mandatory TET requirement
देहरादून। डाइट देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के बाद माध्यमिक शिक्षकों ने टीईटी की बाध्यता के विरोध में प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से राजकीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे अनुभवी और योग्य शिक्षकों पर बाद में नई पात्रता परीक्षा की बाध्यता लागू किए जाने से असंतोष है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि टीईटी से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के संदर्भ और दायरे को स्पष्ट रूप से समझने की जरूरत है। 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता लागू करने के मामले में नियुक्ति के समय प्रभावी नियमों, संबंधित सेवा नियमावली और उनके लंबे सेवाकालीन अनुभव को ध्यान में रखा जाना चाहिए। कहा कि माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक संवर्ग की परिस्थितियां प्राथमिक या एलीमेंट्री शिक्षा से अलग हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षकों पर टीईटी की बाध्यता लागू करने से पहले इसके वैधानिक आधार और संबंधित सेवा नियमों की समीक्षा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed