फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yoga exercise program will be held in every ward and village

Dehradun News: हर वार्ड और गांव में होगा योगाभ्यास कार्यक्रम

Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Yoga exercise program will be held in every ward and village
योग दिवस के अवसर पर पछवादून में हर गांव, वार्ड में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे संबंधित आदेश तहसील प्रशासन ने नगर पालिका, नगर पंचायत सहित सभी ग्राम सभाओं को जारी कर दिया है। मंगलवार रात तक योगाभ्यास से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया है। प्रतिभागियों के बीच राज्य विकास योजनाओं से संबंधित पुस्तकों का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से आदेश मिलने के बाद तहसील प्रशासन सक्रिय हो गया है। नगर पालिका विकासनगर, हरबर्टपुर, नगर पंचायत सेलाकुई समेत सभी ग्राम सभाओं को आदेश जारी करके हर वार्ड व गांव में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन कराए जाने को कहा है। यह भी कहा गया है कि सभी संस्थाएं अपने स्तर से योगाभ्यास के लिए आवश्यक मैदान का चयन व साफ-सफाई सहित अन्य सभी जरूरी कार्यों को मंगलवार की देर रात तक पूरा करा लें।
विज्ञापन

इसके साथ ही योगाभ्यास करने के लिए आने वाले लोगों को राज्य सरकार की विकास योजनाओं से संबंधित पुस्तिका के वितरण की भी व्यवस्था करने को निर्देशित किया गया है। उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों से प्रगति के बारे में जानकारी भी मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed