फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yemen citizen found corona infected in uttarakhand hotel declared containment zone

उत्तराखंड: यमन नागरिक मिला संक्रमित, अधिकारियों में मचा हड़कंप, होटल कंटेनमेंट जोन घोषित

Sat, 18 Dec 2021 10:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगवानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Dec 2021 10:15 PM IST
सार

निर्देशों के अनुसार देर रात भगवानपुर सीएससी प्रभारी विक्रांत सिरोही टीम के साथ होटल पहुंचे। बताया कि होटल में करीब 62 लोगों का स्टाफ है। सबके सैंपल किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
yemen citizen found corona infected in uttarakhand hotel declared containment zone
ओमिक्रॉन वैरिएंट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भगवानपुर के ग्राम किशनपुर के पास होमटेल होटल में ठहरे यमन देश के नागरिक के कोरोना संक्रमित पाए जाने से शहर के साथ ही जिले में हड़कंप मच गया। डीएम के आदेश पर देर रात होटल पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होटल के समस्त स्टाफ का सैंपल लिए। साथ ही होटल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील करने की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार विदेशी नागरिक का सैंपल कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिली थी कि भगवानपुर के किशनपुर समीप स्थित होमटेल होटल में एक यमन का नागरिक ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजकर युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। देर शाम सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने तुरंत मामले की जानकारी जिला अधिकारी को दी। इसके बाद जिलाधिकारी ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम को होटल में भेज कर वहां के समस्त स्टाफ के सैंपल लेने के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुसार देर रात भगवानपुर सीएससी प्रभारी विक्रांत सिरोही टीम के साथ होटल पहुंचे। बताया कि होटल में करीब 62 लोगों का स्टाफ है। सबके सैंपल किए जा रहे हैं। सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जो यमन नागरिक यहां ठहरा हुआ है, उसको क्वारंटाइन कर दिया गया है। साथ ही युवा का सैंपल कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की जांच के लिए भेजा जाएगा। वही एसडीएम ब्रिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों के सैंपल ले लिए हैं। साथ ही होटल को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। टीम में थानाध्यक्ष पीडी भट्ट, एसआई विपिन कुमार, त्रिभवन सिंह, सचिन कुमार आदि मोजूद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed