फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   year ender 2020 : political incidence was burning topic in roorkee

Year Ender 2020 : सूर्खियों में छाये रुड़की के राजनीतिक घटनाक्रम, विकास को भी मिली नई दिशा

Thu, 31 Dec 2020 03:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Dec 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
year ender 2020 : political incidence was burning topic in roorkee
चैंपियन और देशराज कर्णवाल की दुश्मनी दोस्ती में बदली  - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

बीता साल नए साल की शुरुआत के लिए कुछ नहीं सीख दे रहा है तो कईं नई उम्मीदें जगा गया है। कई बड़े प्रोजेक्ट विकास की नई इबारत लिखने को बेताब हैं। बीते साल में राजनीतिक घटनाक्रमों ने सुर्खियां बटोरी।

विज्ञापन


Year Ender 2020 : नई नीति आने के बाद पूरे साल चर्चाओं में रहा उत्तराखंड का आबकारी महकमा
विज्ञापन


दो विधायकों की बीच चली जुबानी जंग पर इस साल विराम लगा और दुश्मनी में बदली। इस साल दिल्ली देहरादून हाईवे फोरलेन का काम पूरा हुआ और लोगों को सुहाने सफर का मौका मिला। वहीं खानपुर क्षेत्र में नए औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाएं विकसित हुए। यह भी नये साल में विकास की नई इबारत लिखेगा। कुछ इसी तरह से बीते साल में क्या खास रहा और क्या खास होने जा रहा है, इसी पर एक नजर...
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियन और देशराज कर्णवाल की दुश्मनी दोस्ती में बदली 

इस साल खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच चला विवाद शांत हुआ। दोनों विधायकों के बीच चली जुबानी जंग ने कई बार राजनीतिक मर्यादाओं को भी लांघा। विगत लोकसभा चुनाव में जब खानपुर विधायक ने अपनी पत्नी के लिए टिकट की दावेदारी की तो खानपुर विधायक ने अपनी पत्नी के टिकट की मांग कर दी। यहीं से दोनों के बीच चली जुबानी जंग राजनीतिक अखाड़े तक पहुंच गई।

विधायक चैंपियन ने कर्णवाल को अखाड़े में दो-दो हाथ तक करने की चुनौती दे डाली। मामला सीएम के दरबार में भी पहुंचा। इसी बीच हाथों में पिस्टल लिए विधायक चैंपियन की वीडियो वायरल हुई। जिसके बाद पहले से ही विवादों में घिरे चैंपियन को पार्टी से निष्कासित कर दिया। दोनों विधायकों के बीच विवाद यही नहीं थमा, दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ी। लेकिन इस साल दोनों विधायकों के बीच मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद सुलह हुई।

इसी साल खानपुर विधायक चैंपियन की निष्कासन के बाद पार्टी में भी वापसी हुई। वहीं दूसरी ओर मेयर गौरव गोयल और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच साल भर रस्साकसी चलती रही। साल के आखिर में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने आखिरकार मेयर के खिलाफ शासन में शिकायत कर जांच शुरू करा दी। अब देखना यह है कि नए साल में इस जांच का क्या असर निगम की राजनीति पर पड़ता है। 


दिल्ली देहरादून हाईवे ने बनकर हुआ तैयार, सुहाना हुआ सफर

इस साल में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सफर सुहाना हो गया है। चारों फ्लाईओवर शुरू होने से भगवानपुर कस्बे में जाम की समस्या समाप्त हो गई है। करीब ढाई साल पहले भगवानपुर में हाईवे का निर्माण कार्य शुरु हुआ था। कुल 21 किलोमीटर हाईवे में सालियर से मंगलौर तक छह किलोमीटर का बाईपास भी शामिल है। इस हाईवे पर चार फ्लाइओवर, तीन अंडरपास बनाए गए हैं। इस हाईवे के निर्माण में सीसी(सीमेंट कंक्रीट) का प्रयोग किया गया है। कई स्थानों को पर सर्विस रोड बनाई गई है।

नये साल में नये लुक में नजर आएंगे गंगनहर के घाट, बनेंगे पुल 

नये साल में शहर के बीचोबीच से गुजरती गंगनहर का मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप सौंदर्यीकरण होगा। जल्द ही गंगनहर के गणेशपुर स्थित घाट जल्द ही हरिद्वार में हरकी पैड़ी के रूप में नजर आएंगे। इन घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से फरवरी 2018 में घोषणा की गई है। हालांकि बीते साल में यह आस पूरी नहीं हो पाई है, लेकिन नए साल में उम्मीद है कि यें घाट बनकर तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed