फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   year ender 2020 : after 14 year janki setu made in rishikesh

Year Ender 2020 : 14 साल बाद साकार हुआ जानकी सेतु का सपना, 49 करोड़ रुपये आई लागत

Thu, 31 Dec 2020 03:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 31 Dec 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
year ender 2020 : after 14 year janki setu made in rishikesh
जानकी सेतु - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
उत्तराखंड में टिहरी-पौड़ी जिले की सीमा को जोड़ने वाले जानकी सेतु पुल का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 20 नवंबर को लोकार्पण किया था।  इससे ऋषिकेश से स्वर्गाश्रम और परमार्थ निकेतन यात्री आसानी से जा सकेंगे। इस पुल के बनने से  रामझूला पुल पर दबाव भी कम होगा। 
विज्ञापन


Year Ender 2020 : नई नीति आने के बाद पूरे साल चर्चाओं में रहा उत्तराखंड का आबकारी महकमा
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि इस पुल के खुलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सहूलियत होगी। गौरतलब है कि वर्ष 2006 में मुनिकीरेती पूर्णानंद से स्वर्गाश्रम वेद निकेतन के लिए गंगा के ऊपर लगभग 49 करोड़ की लागत से करीब 346 मीटर लंबे जानकीसेतु स्वीकृति हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण तिवारी ने इसका शिलान्यास किया था। इसके बाद यहां झूला पुल के बजाय मोटर पुल की संभावनाएं तलाशी गई, इस कवायद में छह साल का समय निकल गया। वर्ष 2012 में शासन से यहां थ्री-लेन ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली।

25 मार्च 2013 को इसके लिए शासनादेश जारी कर धन आवंटित भी कर दिया गया। करीब सात साल बाद पुल बनकर तैयार हुआ। पुल के लोकार्पण अवसर पर नरेंद्रनगर विधायक कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी सहित कई लोग उपस्थित थे। 

थ्री लेन जानकी झूला पुल एक नजर में...

- सेतु की कुल लंबाई - 346 मीटर
- सेतु का मुख्य स्पान - 274 मीटर
- सेतु की चौड़ाई - 3.90 मीटर
- दाई ओर से एप्रोच रोड- 24 मीटर
- बाईं ओर से एप्रोच रोड- 48 मीटर
- सेतु के टावर की ऊंचाई- 30 मीटर
- सेतु की सुरक्षा जाली की ऊंचाई - 2.10 मीटर
- सेतु के चौड़ाई के तीन भाग- 2 गुणा 1.20 मीटर और 1.50 मीटर
- स्वीकृति वर्ष -2013
- पुनरीक्षत स्वीकृत वर्ष -2018
- कुल लागत- 48.85 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed