पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड: सुशील की तलाश में जुटा खुफिया विभाग, हरिद्वार के एक आश्रम में छिपे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी मिली है। जिसके बाद अब हरिद्वार पुलिस की टीमें यहां स्थित आश्रमों में जांच कर रहीं हैं। हालांकि अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में मारपीट के बाद 23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन सागर की हत्या के मामले में ओलंपियन सुशील कुमार का नाम सामने आने के बाद से वह फरार है।
सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान के करीबी भूरा ने पुलिस को बताया उस रात का सच, बोला-घटना वाले दिन...
सुनील कुमार के हरिद्वार में एक बड़े आश्रम में छिपे होने की आशंका पर खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। स्थानीय स्तर पर पुलिस ने आश्रमों की जांच शुरू कर दी है। हाईप्रोफाइल मामला होने से अधिकारी किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रहे हैं।
सागर हत्याकांड: सुशील पहलवान ने भागकर बढ़ाईं अपनी मुश्किलें, पुलिस से बचने के लिए चल सकता है यह पैंतरा
23 वर्षीय पूर्व जूनियर राष्ट्रीय चैंपियन सागर की हत्या के मामले में कथित रूप से ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान सुशील कुमार का नाम आ रहा है। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
खुफिया विभाग के साथ जिला पुलिस भी सतर्क
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुशील पहलवान लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। उसकी लोकेशन हरिद्वार में एक बड़े आश्रम में मिली है। कुछ दिनों पूर्व उसकी लोकेशन ऋषिकेश क्षेत्र में मिली थी।
हरिद्वार में सुशील कुमार के छिपे होने की आशंका पर खुफिया विभाग के साथ जिला पुलिस भी सतर्क हो गई है। बता दें कि सुशील कुमार हरिद्वार स्थित एक बड़ी फार्मा कंपनी के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार की तलाश के लिए सात टीमें बनाई गई हैं। टीमें संभावित आश्रमों की जांच में जुट गई हैं। वहीं, अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
एसएसपी हरिद्वार सेंथल अवूदई कृष्णराज एस के मुताबिक दिल्ली पुलिस या किसी भी एजेंसी से सुशील कुमार के हरिद्वार में होने का उनको कोई इनपुट नहीं मिला है।
सुशील कुमार व उसके करीबियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज
बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय पहलवान सागर धनखड़ की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को करीब 20 लोगों ने अंजाम दिया था। इस मामले में पहलवान सुशील कुमार व उसके करीबियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसके बाद खबर आई कि सुशील उत्तराखंड में छिपा है। वहीं, छत्रसाल में लगे सीसीटीवी फुटेज, गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रिंस दलाल और घायल पहलवान अमित व सोनू से पूछताछ के बाद 10 आरोपियों की ही पहचान हो पाई है।
इससे पहले सुशील कुमार की सुंदर भाटी, काला जठेड़ी व लारेंस बिश्नोई जैसे बड़े गैंगेस्टर से सांठगांठ की बात भी सामने आई थी। इसके बाद सुशील कुमार द्वारा कई साल पहले आइटीओ स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहलवान प्रवीण को पीटने का मामला भी समाने आया था।
पुलिस के पास पहलवान सुशील की कोई सूचना नहीं
हत्यारोपी पहलवान सुशील कुमार के उत्तराखंड में छुपे होने संबंधी सूचना पुलिस के पास नहीं है। उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता का कहना है कि प्रदेश में हर जगह अलर्ट है। साथ ही इंटेलीजेंस को भी अलर्ट पर रखा गया है। पुलिस को जैसे ही सूचना मिलती है वह नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर आरोप है कि उसने एक पहलवान की हत्या की है। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा है। पिछले दिनों भी बात सामने आई थी कि सुशील उत्तराखंड में छुपा है। लेकिन, उस वक्त उत्तराखंड पुलिस ने इससे इनकार किया था। सभी जिलों में इस संबंध में अलर्ट भी जारी किया गया था।
अब फिर बताया जा रहा है कि सुशील हरिद्वार के किसी आश्रम में छुपा है। इस बाबत जब उत्तराखंड पुलिस के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुख्यालय लगातार जिलों के संपर्क में है।
जहां तक हरिद्वार की बात है तो आश्रम आदि सब बंद हैं। साथ ही पुलिस भी अलर्ट पर है। हर चेकपोस्ट पर गाड़ियां चेक होकर ही अंदर आ रही हैं। बावजूद इसके लोकल इंटेलीजेंस को भी सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।