फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Worship of Shri Jhande ji will be done from this morning the sangat sang Shabad of Guru Ram Rai Maharaj

देहरादून: आज सुबह से होगी श्री झंडे जी की पूजा-अर्चना, संगतों ने गुरु राम राय महाराज के शबद का किया सिमरन 

Tue, 22 Mar 2022 10:08 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 10:08 AM IST
सार

अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने बताया कि अस्पताल की ओर से रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी दी जा रही हैं।

विज्ञापन
Worship of Shri Jhande ji will be done from this morning the sangat sang Shabad of Guru Ram Rai Maharaj
श्री झंडे जी की पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री झंडे जी पर सुबह सात बजे से पूजा अर्चना होगी। व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि मंगलवार यानी आज श्री झंडा जी को उतारने का कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरू होगा। सुबह पुराने श्री झंडे जी को उतारा जाएगा। संगत दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगव्यों से नए श्री झंडे जी को स्नान कराएंगी। विधिवत वैदिक विधान से पूजा अर्चना के बाद अरदास होगी। दस बजे से श्री झंडे जी (पवित्र ध्वजदंड) पर गिलाफ चढ़ाने का कार्य शुरू किया जाएगा। दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच श्री झंडे जी का विधिवत आरोहण किया जाएगा। इसका एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों की टीम मेला स्थल पर चिकित्सकीय परामर्श के लिए जुटी हुई है। अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेन्द्र रतूड़ी ने बताया कि अस्पताल की ओर से रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी दी जा रही हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अस्पताल की एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


गुरु महिमा के रंग में रंगी संगत
श्री दरबार साहिब परिसर में सोमवार को दिन भर श्री गुरु राम राय महाराज व श्री महंत देवेन्द्र दास महाराज के जयकारे गूंजते रहे। गुरु महिमा के रंग में रंगी संगते दिन भर श्रद्धा व भक्ति भाव में डूबी रहीं। संगतों ने श्री गुरु राम राय महाराज के शबद का सिमरन किया व गुरु महिमा के महत्व को जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed