{"_id":"646f982bd2c8b84101509ca9e87040a2","slug":"worship-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सितंबर से केदारनाथ में शुरू होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सितंबर से केदारनाथ में शुरू होगी पूजा
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में 11 सितंबर को पूजा अर्चना की राह बन रही है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक में यह मसला उठा।
विज्ञापन
बैठक के बाद बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार के सामने यह मसला उठाया गया था। सरकार ने इस पर पुरी ताकत लगाने का आश्वासन दिया है। बाद में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी कहा कि जिस तरह से तैयारी हो रही है उससे उम्मीद है कि 11 सितंबर को केदारनाथ में पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन
16-17 जून को भारी बरसात के कारण केदारनाथ में आपदा से खासा नुकसान हुआ था। कई यात्रियों की मौत हो गई थी और केदारनाथ मंदिर को खास नुसान न हुआ हो पर केदारनाथ क्षेत्र में खासी तबाही हो गई थी। बचाव कार्य से फुर्सत पाते ही सरकार ने कहा था कि देश भर के यात्रियों का विश्वास हासिल करने के लिए केदारनाथ में पूजा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
फिलहाल केदारनाथ मंदिर में मलवा हटाने और साफ सफाई का काम चल रहा है और सरकार इस काम की गति को संतोषजनक बता रही है। केदारनाथ के लिए वैकल्पिक मार्ग की तलाश भी की जा रही है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें