{"_id":"69045efbb04e9aba3603e884","slug":"world-heritage-valley-of-flowers-closed-for-tourists-from-today-chamoli-uttarakhand-news-in-hindi-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से हुई बंद, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घटी पर्यटकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से हुई बंद, पिछले वर्ष की तुलना में इस बार घटी पर्यटकों की संख्या
Fri, 31 Oct 2025 12:59 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:59 PM IST
सार
फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए आज बंद कर दी गई। इस वर्ष घाटी में 15934 देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे।
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिये बंद हो गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पर्यटकों की संख्या कम रही। विश्व धरोहर फूलों की घाटी पिछले दिनों बर्फ से लकदक रही। विभिन्न प्रजाति के फूलों के लिए प्रसिद्ध इस घाटी में पर्यटक भी बर्फ का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
आज शुक्रवार 31 अक्तूबर को फूलों की घाटी पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई। इस वर्ष घाटी में 15934 देशी विदेशी पर्यटक पहुंचे, जिसमें विभाग को 3328050 की आय हुई। जबकि पिछले वर्ष घाटी में 19401 पर्यटक पहुंचे थे, जिसमें विभाग को 3940850 की आय हुई थी।
विज्ञापन
घाटी में अब फूल भी कम हो चुके हैं लेकिन इस बार समय से पहले हुई बर्फबारी से घाटी में चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आई। इससे यहां के प्राकृतिक स्लोप और पहाड़ियां मनमोहक दृश्य बना रही।स्थानीय टूर ऑपरेटर संजय सती का कहना है कि घाटी में इस बार समय से पहले बर्फबारी हुई, जिसके चलते घाटी में पर्यटक बर्फ देखने और उसका आनंद लेने के लिए पहुंचे। वहीं फूलों की घाटी की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद घाटी में हर दिन आठ से दस पर्यटक पहुंच रहे थे।
विज्ञापन