फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   world environment day 2020: Black Carbon do Harm to Himalayan Area

विश्व पर्यावरण दिवस 2020: हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण की सेहत बिगाड़ रहा ब्लैक कार्बन

Fri, 05 Jun 2020 02:27 AM IST
अलका त्यागी अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jun 2020 02:27 AM IST
सार

  • 4.62 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की दर से उच्च क्षेत्र में जमा हो रहा है कार्बन
  • वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों के शोध में खुलासा

विज्ञापन
world environment day 2020: Black Carbon do Harm to Himalayan Area
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साल दर साल तेजी से बढ़ रहा ब्लैक कार्बन हिमालय की सेहत को बिगाड़ रहा है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों के शोध में खुलासा हुआ है कि इन क्षेत्रों में 0.01 से लेकर 4.62 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की दर से ब्लैक कार्बन जमा हो रहा है।

विज्ञापन


यह कार्बन न सिर्फ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर के पिघलने की गति तेज कर रहा है, बल्कि इन क्षेत्रों के वन्यजीवों और पेड़ पौधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। दुनिया में यह पहली बार है जब वाडिया के वैज्ञानिकों ने ‘रियल टाइम ऑल वेदर डाटा’ के जरिये अध्ययन किया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस 2020 : रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने में उपयोगी हैं मिट्टी के बर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों का मानना है कि ब्लैक कार्बन सूर्य से आने वाली पैराबैंगनी किरणों को अवशोषित करने के साथ ही इन्फ्रारेड के रूप में उन्हें उत्सर्जित कर रहा है जिसका सीधा असर हिमालयी क्षेत्र के तापमान और ग्लेशियरों पर पड़ रहा है।

Trending Videos

अध्ययन को भोजवासा, चीड़वासा में मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित

वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों के मुताबिक उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण का अध्ययन किया जा सके इसके लिए गंगोत्री से आगे भोजवासा और चीड़वासा में मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। दुनिया में यह पहली बार है जब वाडिया की ओर से इतनी ऊंचाई पर स्टेशनों की स्थापना की है।

संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पीएस नेगी का कहना है कि फिलहाल देशभर में 22 वेधशालाएं स्थापित हैं। जिसमें कई वैज्ञानिक पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं। लेकिन, यह पहली बार है जब हिमालयी क्षेत्रों में ब्लैक कार्बन के चलते पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करने को लेकर मॉनिटरिंग स्टेशनों की स्थापना की है।

वैज्ञानिकों की मानें तो ब्लैक कार्बन हरियाणा और पंजाब के विभिन्न इलाकों में हर साल जलाई जा रही पराली की वजह से पहुंच रहा है। इसके अलावा यूरोपीय देशों के कार्बन उत्सर्जन का भी खासा असर पड़ रहा है।

ब्लैक कार्बन से पैदा हो रही कृत्रिम गर्मी

वैज्ञानिकों की मानें तो ब्लैक कार्बन से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कृत्रिम गर्मी बढ़ रही है। ब्लैक कार्बन दिन में सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों को अवशोषित करने के साथ ही उसे चौबीसों घंटे इन्फ्रारेड के रूप में उत्सर्जित करता है। जिससे क्षेत्र में कृत्रिम गर्मी पैदा हो रही है। इसका असर पर्यावरण पर पड़ रहा है।

बता दें कि देश दुनिया में पर्यावरण में आ रहे बदलाव का किस तरीके से अध्ययन किया जाए इसके लिए साल 2008 में इटली में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया था। उसमें वाडिया के वैज्ञानिक डॉक्टर पीएस नेगी को भी बुलाया गया था।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण में आ रहे बदलाव और ब्लैक कार्बन की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए भोजवासा, चीड़वासा में मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए हैं। अब तक के अध्ययन में बात सामने आई है कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 0.01 से 4.62 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर की दर से कॉर्बन जमा हो रहा है। जो हिमालय के पर्यावरण के लिए खतरनाक है।
-डॉ. पीएस नेगी, वरिष्ठ वैज्ञानिक वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed