फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   world environment day 2020: Clay pots are useful in increasing Immunity

विश्व पर्यावरण दिवस 2020 : रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने में उपयोगी हैं मिट्टी के बर्तन

Thu, 04 Jun 2020 11:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 04 Jun 2020 11:33 AM IST
सार

  • ऑनलाइन माटी संकल्प संगोष्ठी का आयोजन
  •  माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष ने कहा, हरिद्वार कुंभ के दौरान प्लास्टिक की जगह मिट्टी से बने बर्तनों का होगा इस्तेमाल

विज्ञापन
world environment day 2020: Clay pots are useful in increasing Immunity
Clay pots - फोटो : Pixabay.com

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड प्रजापति महासभा की ओर से माटी संकल्प संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने मिट्टी के बर्तनों में बने खाने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कोरोना से बचाव में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी उन्हें उपयोगी बताया।

विज्ञापन



Coronavirus in Uttarakhand : आईआईपी में कोरोना सैंपल की जांच शुरू, प्रदेश में सात हजार पहुंची सैंपलों की वेटिंग
विज्ञापन



ऑनलाइन हुई इस संगोष्ठी में शामिल सभी लोगों ने मिट्टी से बने बर्तनों के इस्तेमाल का संकल्प लिया। विषय विशेषज्ञ माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) शोभाराम प्रजापति ने कहा कि मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करने से स्वस्थ तो रहेंगे ही साथ ही पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। कहा कि हरिद्वार कुंभ के दौरान प्लास्टिक की जगह मिट्टी से बने बर्तनों के इस्तेमाल पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान के डॉ. सुखविंदर सिंह खेरा ने कहा कि प्राचीन काल से मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग किया जाता रहा है, लेकिन जैसे-जैसे विज्ञान का विकास हुआ तो मिट्टी की जगह पीतल, स्टील समेत अन्य धातुओं से बने बर्तनों का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया। जिसका स्वास्थ्य पर बुरा असर सामने आ रहा है। जबकि मिट्टी के बर्तनों में पका खाना रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

आज के समय में यही प्रतिरोधक क्षमता कोरोना जैसे वायरस से जान बचाने मुख्य कारक बन रही है। संगोष्ठी में प्रजापति महासभा के मुख्य महासचिव अनंत प्रकाश मेहरा, संगठन मंत्री मनोज कुमार प्रजापति, संदीप कुमार प्रजापति, विश्व प्रकाश, कृष्णा, डिंपल प्रजापति, संदीप प्रजापति आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed