फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Workers of Uttarakhand Rajya Andolankari Manch

Dehradun News: ग्रीन बेल्ट उजाड़ी तो सेलाकुई में नहीं होने दिया जाएगा कार्यक्रम

Sat, 24 Feb 2024 12:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Workers of Uttarakhand Rajya Andolankari Manch
I- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने दी चेतावनी
विज्ञापन

I

I- सीएम को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे सदस्य, एसडीएम ने मनायाI

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के कार्यकर्ता शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए हैलीपेड के पास पहुंचे। सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे। मंच के सदस्य मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े थे। एसडीएम के काफी समझाने पर मंच के सदस्यों ने उनको ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि अगर ग्रीन बेल्ट को उजाड़ने का काम बंद और शीशमबाड़ा कूड़ा घर स्थानांतरित नहीं हुआ तो सेलाकुई में मुख्यमंत्री या किसी मंत्री का कार्यक्रम न होने दिया जाएगा।




मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेलाकुई स्थित एक कंपनी की उत्पादन इकाई का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस बीच उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के कार्यकर्ता हैलीपेड के पास पहुंच कर मुख्यमंत्री की फ्लीट निकलने का इंतजार करने लगे। एसडीएम विनोद कुमार ने मंच के सदस्यों को समझाया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन सौंपने वालो में अध्यक्ष, गढ़वाल सभा सेलाकुई राजेंद्र प्रसाद बलूनी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कैप्टन वीर सिंह रावत, कैप्टन आसाराम रतूड़ी, अशोक नेगी, हरीश बिष्ट, अखिलेश गुप्ता, चरण सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed