फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   'Jan Ki Baat' on the registration issue faced by displaced persons in Premnagar

Dehradun News: प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री समस्या पर जन की बात

Mon, 05 Oct 2026 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
'Jan Ki Baat' on the registration issue faced by displaced persons in Premnagar
देहरादून। कैंट विधानसभा के प्रेमनगर में जन की बात कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें स्थानीय जनता से सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

थापर ने कहा कि जन की बात का उद्देश्य जनता की वास्तविक समस्याओं को सुनना और उनके समाधान का ठोस रोडमैप तैयार करना है। उन्होंने प्रेमनगर में विस्थापितों की रजिस्ट्री समस्या को एक महत्वपूर्ण जनमुद्दा बताया। कांग्रेस सरकार ने 17 रजिस्ट्रियां करवाई थीं पर भाजपा सरकार ने एक दशक से इसे आगे नहीं बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन प्रेमनगर कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि ने किया। इसमें प्रेमनगर कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट उपस्थित थे। वाल्मीकि सेवा समिति के अध्यक्ष आशीष देसाई सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। क्षेत्र की मातृशक्ति, वरिष्ठजन और युवा साथियों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उपस्थित लोगों ने अपनी विभिन्न स्थानीय समस्याओं और सुझावों को सामने रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed