फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   workers not get salary from five month bajpur sugar mill

श्रमिकों ने हर किसी का दरवाजा खटखटाया, कोई भी आश्वासन काम न आया

Fri, 01 Jun 2018 08:24 AM IST
सुनील दिवाकर , अमर उजाला, बाजपुर
सुनील दिवाकर , अमर उजाला, बाजपुर Updated Fri, 01 Jun 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
workers not get salary from five month bajpur sugar mill
demo pic

पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों ने हर किसी का दरवाजा खटखटाया, लेकिन श्रमिकों को वेतन नहीं, बल्कि कोरा आश्वासन ही मिला। पैसों की तंगी से जूझते मिल के दो श्रमिकों की जान चली गई। वहीं बीमार पांच श्रमिक धन के अभाव में इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं, जिससे उनके परिजन भी सदमे में है।

विज्ञापन


बाजपुर चीनी मिल कर्मचारी फरवरी से वेतन को लेकर आंदोलन पर हैं। इस बीच श्रमिक विभिन्न संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजे गए। मजदूर भाजपा नेताओं के साथ देहरादून जाकर सीएम से भी मिले। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडे और सांसद भगत सिंह कोश्यारी सहित कई प्रदेश सरकार के नुमांइदो से गुहार लगाई। मंत्रियों ने इतना जरूर कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष मामले को रखकर उनकी समस्या का हल कराएंगे। वहीं पांच महीने का वेतन नहीं मिलने से श्रमिक एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो चुके हैं। 
विज्ञापन


बाजपुर चीनी मिल के कुली राजेंद्र की बीती 29 मई को धन के अभाव में इलाज नहीं होने से मौत हो गई थी। भड़के श्रमिकों ने राजेंद्र के शव को मिल गेट पर रखकर प्रदर्शन किया था। अब बृस्पतिवार को धन के अभाव में बेहतर इलाज न मिलने पर गन्ना यार्ड के सुपरवाइजर हीरालाल भारती की भी जान चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल के दो श्रमिकों की मौत से मजदूरों में आक्रोश है। चीनी मिल के गन्ना विभाग में तैनात लिपिक कुलदीप सिंह कैंसर और श्रमिक टीकाराम की पत्नी रुपवती टीबी की बीमारी से ग्रस्त है, जबकि तीन मजदूरों के परिजन पैसों के अभाव में इलाज नहीं करा पा रहे हैं। श्रमिक नेता विशेष शर्मा ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री इंटक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए चीनी मिल कर्मियों के वेतन सहित अन्य मामलों को लेकर सीएम से मिलने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed