फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Work boycott of roadways employees, traffic jam from 17

रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार, चक्का जाम 17 से

Tue, 25 Feb 2020 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Work boycott of roadways employees, traffic jam from 17
देहरादून। बकाया वेतन देने, संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, चालकों-परिचालकों को रात्रि ठहराव भत्ता 500 रुपये देने और आवास सुविधा मुहैया कराए जाने जैसी 11 सूत्री मांगों को लेकर रोड़वेज कर्मचारियों ने एक बार फिर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपकर 17 मार्च मध्य रात्रि से कार्य बहिष्कार और बसों का चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम डंगवाल व प्रदेश महामंत्री दिनेश चंद पंत की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि परिवहन निगम के संगठनात्मक ढांचे में 6030 पदों की स्वीकृति दी गई है। जबकि वर्तमान में परिवहन निगम में मात्र 2798 ही नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण कर इसकी भरपाई की जाए। निगम के प्रशासनिक खर्च के साथ ही अनावश्यक मदों में कटौती करते हुए निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आमदनी नहीं देने वाले अधिकारियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निगम के बेड़े में पर्याप्त बसें शामिल हों। इसके लिए हर माह कम से कम 20 साधारण बसें और पांच हाईटेक बसों की खरीद की जाए। इसके साथ ही परिषद पदाधिकारियों ने एक जनवरी 2016 से लेकर 31 दिसंबर 2020 तक की अवधि का एरियर भुगतान तत्काल किया जाए। इसके अलावा कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के अनुसार एसीपी का लाभ शासनादेश के अनुसार तत्काल दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed