{"_id":"653d5b4fb99421e1f304ffe4","slug":"women-will-start-a-new-movement-with-the-old-attitude-dehradun-news-c-5-1-drn1030-276423-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पुराने तेवर के साथ नया आंदोलन छेड़ेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पुराने तेवर के साथ नया आंदोलन छेड़ेंगी महिलाएं
विज्ञापन
I
II19-20 दिसंबर को उत्तराखंड महिला मंच के स्थापना दिवस पर होगी रणनीति की घोषणा
I
I
I
I
I
Iअलग उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महिला संगठन उत्तराखंड महिला मंच ने एक बार फिर मौजूदा सरकार के जनविरोधी फैसलों को लेकर सड़कों पर उतरने की घोषणा की है। महिला मंच 19 और 20 दिसंबर को होने वाले अपने 30वें स्थापना दिवस के मौके पर इसकी रणनीति तैयार करेगा।
I
I
I
Iशनिवार को शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में अध्यक्ष कमला पंत ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि जब उत्तराखंड आंदोलन किया गया तो उसका एक नारा शराब मुक्त उत्तराखंड भी था। क्योंकि, शराब के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं और बच्चे ही होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब घर-घर में बार खोलने की योजना बना रही थी, जिसे महिलाओं ने नाकाम कर दिया है। बैठक में भू-कानून के मुद्दे को भी उठाया गया। तय किया गया कि भू-कानून में 2018 में किए गए संशोधन को वापस लेने के लिए महिला मंच पुराने तेवर के साथ सड़कों पर उतरेगा।
I
Iस्थापना दिवस समारोह मेंं आंदोलन की रणनीति की घोषणा की जाएगी। बैठक में त्रिलोचन भट्ट, निर्मला बिष्ट, पद्मा गुप्ता, शकुंतला मुंडेपी, ऊषा भट्ट, शांता नेगी, लक्ष्मी, रूपा, हेमलता नेगी, सरोज कलोड़ा, विजय नैथानी, शांति सेमवाल, मातेश्वरी रजवार, सीमा नेगी मौजूद रहीं।I