फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women surrounded the executive officer to demand drinking water in Vikas Nagar.

Dehradun News: विकासनगर में पेयजल की मांग के लिए महिलाओं ने अधिशासी अधिकारी को घेरा

Wed, 08 May 2024 04:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Women surrounded the executive officer to demand drinking water in Vikas Nagar.
छावनी परिषद में पेयजल की किल्लत के परेशान वार्ड नंबर एक की महिलाओं का मंगलवार को सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने छावनी परिषद के कार्यालय पहुंच मुख्य अधिशासी अधिकारी का घेराव किया। जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि वार्ड नंबर एक में मार्च से पेयजल आपूर्ति बंद है। क्षेत्र में सेना के पानी के टैंकरों से केवल पीने भर का पानी ही मिल पा रहा है। अन्य क्षेत्रों में भी केवल आधे घंटे ही पेयजल आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर एक लाल कुर्ती की कलावती देवी, बबीता देवी, टीको देवी, दीपिका, शांता देवी, निर्मला देवी, दीवानी देवी, मीनू आदि ने कहा कि वार्ड में एक माह से अधिक समय से पानी नहीं मिल रहा है। इससे 30 परिवारों के करीब 200 लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कहा कि सेना के टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है, लेकिन एक परिवार को केवल तीन बाल्टी ही पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए मुख्य अधिशासी अधिकारी को कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि छावनी परिषद प्रशासन लोगों की परेशानी को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसी के चलते उनको धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। कहा कि अगर जल्द समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरएन मंडल ने कहा कि जल स्रोत में पानी कम होने के कारण छावनी क्षेत्र में पानी की समस्या बढ़ जाती है। समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल की खराब मोटर को ठीक करवाया जा रहा है। जब तक मोटर ठीक नहीं होता, पेयजल की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जाएगी।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed