{"_id":"6aba97005fcd2ac0df01c4ce","slug":"uttarakhand-36-young-mountaineers-to-scale-three-himalayan-peaks-tourism-minister-flags-them-off-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: हिमालय की तीन चोटियों को फतह करेंगे 36 युवा पर्वतारोही, पर्यटन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: हिमालय की तीन चोटियों को फतह करेंगे 36 युवा पर्वतारोही, पर्यटन मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Mon, 28 Sep 2026 10:18 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:18 PM IST
सार
हिमालयन सांस्कृतिक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा, पर्वतारोहण केवल चोटियों तक पहुंचने का अभियान नहीं है, यह अनुशासन, धैर्य व नेतृत्व की परीक्षा है।
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद व भारतीय पर्वतारोहण संघ के सहयोग से 36 युवा पर्वतारोही हिमालय की तीन चोटियों को फतह करेंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्वतारोही दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
हिमालयन सांस्कृतिक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा, पर्वतारोहण केवल चोटियों तक पहुंचने का अभियान नहीं है, यह अनुशासन, धैर्य व नेतृत्व की परीक्षा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के युवा केवल हिमालय को निहारें नहीं, बल्कि पर्वतारोही, एडवेंचर प्रोफेशनल बनकर अपने क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर सृजित करें। वहीं, पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा, 36 युवा पर्वतारोहियों का दल भागीरथी, पंचाचूली व स्वर्गारोहिणी पर्वत का आरोहण करेंगे।
विज्ञापन
UK Big News: पर्वतारोहियों का रेस्क्यू जारी, केदारनाथ मार्ग बंद, कांग्रेस का प्रदर्शन, हादसे में तीन की मौत
विज्ञापन
स्वर्णारोहिणी चोटी के लिए रवाना दल में सिर्फ महिला पर्वतारोही शामिल हैं। महिला दल का नेतृत्व लता बिष्ट कर रही हैं। जबकि भागीरथी चोटी के दल का दशरथ सिंह रावत व पंचाचूली का नेतृत्व विजय सिंह रौतेला कर रहे हैं। इस मौके पर भारतीय पर्वतारोहण संघ के अध्यक्ष कर्नल विजय सिंह(सेनि) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।