{"_id":"6abac7e29f8e2fe54d0b077d","slug":"fragrance-and-flavour-development-centre-receives-skoch-silver-award-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1077721-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: परफ्यूमरी एवं सुगंध अनुसंधान संस्थान को स्कॉच सिल्वर अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: परफ्यूमरी एवं सुगंध अनुसंधान संस्थान को स्कॉच सिल्वर अवार्ड
Tue, 29 Sep 2026 01:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड में सुगंधित पौधों की खेती को आजीविका का माध्यम बनाने के लिए परफ्यूमरी एवं सुगंध अनुसंधान एवं विकास संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। 110वें स्कॉच समिट में संस्थान को सुगंध पौधों की खेती और व्यवसायीकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संस्थान ने चार चरणों वाली चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल कर यह पुरस्कार प्राप्त किया। इसमें स्क्रीनिंग, तकनीकी प्रस्तुतीकरण, ऑनलाइन मतदान और ज्यूरी मूल्यांकन शामिल रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान के नेतृत्व में टीम ने सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहायता और बाजार उपलब्ध कराने पर काम किया। संस्थान की ओर से बताया गया कि यह सम्मान टीम के साथ उत्तराखंड के उन हजारों किसानों को समर्पित है, जिन्होंने पारंपरिक खेती से अलग सुगंधित पौधों की खेती अपनाई। निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान ने कहा कि पुरस्कार राज्य सरकार की सुगंध क्रांति नीति और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी दर्शाता है।