{"_id":"6abac7a9ff12cbc04109565f","slug":"diversion-tunnel-wall-collapses-machinery-submerged-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1077720-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: टूटी डायवर्जन टनल की दीवार, मशीनरी जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: टूटी डायवर्जन टनल की दीवार, मशीनरी जलमग्न
Tue, 29 Sep 2026 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
लखवाड़ बांध परियोजना स्थल पर रविवार देर रात अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन डायवर्जन टनल के इनलेट पर बनी अस्थायी दीवार टूट गई। दीवार ढहने से भारी मात्रा में पानी टनल के अंदर घुस गया, जिससे वहां रखी दो एलएंडटी समेत अन्य मशीनरी जलमग्न हो गईं। गनीमत रही कि रविवार का अवकाश होने के कारण टनल में मजदूर और कर्मचारी मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा और जनहानि टल गई।बारिश के मौसम में टनल को नदी के पानी से बचाने के लिए इनलेट के पास मिट्टी और मलबे से एक अस्थायी दीवार बनाई गई थी। पिछले कुछ दिनों से बारिश कम होने पर कार्यदायी संस्था ने मानसून की विदाई मानकर इस दीवार की ऊंचाई कम कर दी थी। इसी बीच, रविवार रात करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश के बाद पानी का बहाव उग्र हो गया और इसके दबाव से दीवार ढह गई। पानी भरने से टनल के अंदर के निर्माण कार्य और मशीनरी को काफी नुकसान पहुंचा है।उद्घाटन पर लटकी तलवार, सुरक्षा पर उठे सवाल : इस निर्माणाधीन टनल का काम इसी वर्ष नवंबर-दिसंबर तक पूरा कर इसका उद्घाटन प्रस्तावित था। लेकिन इस घटना के बाद निर्माण कार्य पिछड़ने की आशंका है। घटना के बाद से कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली और निर्माण स्थल पर कर्मचारियों व मशीनरी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, विभागीय अधिकारी इसे एक सामान्य घटना बता रहे हैं।
विज्ञापन