फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Women Allegation Unnatural sexual contact on husband and Physically Assault to devar

रुड़की: पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक संबंध और देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज 

Sat, 20 Apr 2019 08:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 20 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Women Allegation Unnatural sexual contact on husband and Physically Assault to devar

एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही जेठ, सास और ननद पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, देवर पर दुष्कर्म और जेठ, सास, ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार और दस लाख रुपये की मांग करने लगे। इस पर उसके मायके वालों ने दो लाख रुपये दे दिए थे। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में और रुपयों की मांग करने लगे। इस बीच उसने दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान देवर ने उसके भी साथ छेड़छाड़ कर दी। आठ अप्रैल को कमरे में अकेला पाकर देवर ने जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। उसने पति से इसकी शिकायत तो उल्टा उसके साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया गया।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके मायके वालों को दी। मायके वाले घर पहुंचे तो ससुरालियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर दुष्कर्म, जेठ, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed